LATEST NEWS

  • नवादा में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
  • नवादा में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, DM-SP ने तैयारियों

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 13 साल पुराने हत्या मामले में बुजुर्ग दंपति को किया बरी, कहा-मृत्यु दोषी ठहराने का आधार नहीं...
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 13 साल पुराने हत्या मामले में बुजुर्ग दंपति को किया बरी, कहा-मृत्यु

  • नवादा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस और STF की संयुक्त छापेमारी में बिंदी मिस्त्री गिरफ्तार, भारी मात्रा में कट्टा और मशीनें बरामद
  • नवादा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस और STF की संयुक्त छापेमारी में बिंदी मिस्त्री गिरफ्तार,

  • बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए पटना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए पटना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद,

  • Bihar News : बक्सर में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगी ₹1.5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा, 13 अस्पतालों की सूची जारी
  • Bihar News : बक्सर में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगी ₹1.5 लाख तक के मुफ्त इलाज की

मधुबनी एसपी ने डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानेदारों के साथ की बैठक, क्राइम कंट्रोल को लेकर दिए कई निर्देश

मधुबनी एसपी ने डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानेदारों के साथ की बैठक

MADHUBANI : पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानेदार के साथ मासिक समीक्षा बैठक किया। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी थानों के थानाध्यक्ष से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा किया तथा अहम निर्देश दिए। क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें, लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट, नोटिसों का तामिला आदि का समीक्षा किया। 

एसपी ने सख्त आदेश देते कहा की ठंड का मौसम है। ठंड में कोहरे लगना शुरू हो गया है। जिसको लेकर सभी थाने के थानाध्यक्ष रात्रि गस्ती तेजी से करें। और उपद्रवी तथा उचक्कों पर खासकर नजर रखें बनाए रखें। उन्होंने कहा की थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को जनता दरबार का आयोजन कर निष्पादित करें। एसपी ने कहा कि थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ शिष्ट व्यवहार करें। साथ ही थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के गुंडा पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार जल्द से जल्द कर लें। 

कहा की किसी थाना क्षेत्र में शराब बिकने पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें। साथ ही बैठक में  वाहन चेकिंग व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया भी दिया गया।  एसपी सुशील कुमार ने कहा की थाना पुलिस की लापरवाही किसी भी हाल में नही चलना चाहिए। इस मीटिंग में जिले के सभी थाना के थानेदार उपस्थित रहे। 

क्राइम मीटिंग में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार, खजौली एसएचओ सुरेंद्र पासवान, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राज किशोर कुमार, नगर थानाध्यक्ष राजा, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनोज कुमार, पंडौल एसएचओ शंकर दास, राजनगर एसएचओ अरविंद कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

मधुबनी से राजकुमार झा की रिपोर्ट