LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग, समस्तीपुर में किशोर की हत्या, प्रेमी को मार कर पेड़ से लटकाया, प्रेमिका समेत दो हिरासत में

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग, समस्तीपुर में किशोर की हत्या, प्रेमी

समस्तीपुर- डीजे संचालक राकेश और नाबालिग के प्रेम प्रसंग के बीच एक किशोर आ गया. लड़की का दिल उस पर आ गया और वो राकेश को छोड़कर कन्हैया के साथ घूमने लगी.  सोमवार को आठवीं क्लास के लड़के कन्हैया की लाश लीची के पेड़ से लटकी मिली थी. उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. परिवार वालों ने कहा था कि कन्हैया की हत्या कर उसकी लाश पेड़ से टांग दी गई है. अब इस मामले में त्रीकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. 

रोसरा थाना के भिड़हा पूरब वार्ड सख्या-12 मोहल्ला हनुमान नगर में घटना घटी. वहीं मृतक कन्हैया के बड़े भाई कृष्ण का कहना है कि पडोष में  रहने वाली नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी डीजे संचालक राकेश ने मेरे भाई की हत्या की है.दो दिन पहले कन्हैया लड़की के साथ घूमने गया था. तब हमारे बड़े भइया ने दोनों को साथ देखा था. इसके बाद लड़की के घर वालों को इसके बारे में जानकारी दी थी.मृतकके भाई ने बताया कि कन्हैया पुरानी भिड़हा गांव में लगे नाग पंचमी के मेले में नाच देखने गया था.' सुबह जब कन्हैया घर नहीं पहुंचा, तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की. कन्हैया का शव लीची के पेड़ से लटकता हुआ देखा.

Goal 2026

पुलिस ने कन्हैया के घर से कुछ दूरी पर रहने वाली एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया है.साथ हीं डीजे संचालक को भी पकड़ा गया है.

कथित तौर पर डीजे संचालक और नाबालिग का प्रेम प्रसंग पहले से चल रहा था. दो महीने से लड़की कन्हैया के निकट आ गई. 

NSIT
Nsmch

सोमवार को हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने हनुमान नगर चौक के पास शव रखकर आगजनी की. बांस बल्ला लगाकर रोसरा सिंघिया मुख्य पथ को जाम कर दिया था. पांच घंटे बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया.

रोसरा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिवार वालों के आरोप पर मृतक के पड़ोस में रहने वाली लड़की  और डीजे संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.