LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

प्रेम विवाह करना पड़ा भारी! प्रेमी की मां काली मंदिर में बलि चढ़ाकर हत्या, दो संदिग्ध गिरफ्तार

प्रेम विवाह करना पड़ा भारी! प्रेमी  की मां काली मंदिर में बल

 कैमूर- एक युवक की मां काली मन्दिर में चाकू से गला रेत कर  शुक्रवार की रात बलि चढ़ा दी गई है। घटना बेलाव थाना क्षेत्र के बेलान्व गांव के पूरब मां काली मंदिर की है। मृतक युवक की पहचान बेलाव गांव से सटे सोनरा गांव के सूचित राम के पुत्र 23 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है। घटना के जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुटी है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। 

घटना की सूचना पर बेलाव थाने की पुलिस पहुंचे। मामला गंभीर होते देख सूचना पर भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार कुमार पहुंचे। घटना की जानकारी परिजनों से ली। शव को कब्जे लेना चाहा। लेकिन परिजन और लोग शव को उठने नहीं दे रहे थे। हत्यारो की गिरफ्तारी और फांसी की सजा मांग कर रहे थे। परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Diarch GO

परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें शनिवार की सुबह लगभग 6  बजे बेलाव गांव के लोगो से जानकारी मिली है। गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की ने लड़के से महाराष्ट्र में शादी की थी। कुछ दिन पहले लड़का आया था। शुक्रवार को बेलाव सब्जी लाने गया था। फिर घर नहीं लौटा। आज हत्या की जानकारी मिली है। गांव के लड़की के परिजनों ने ही चाकू से गला रेत कर हत्या किया है।वही घटना की सूचना पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सहित कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। 

इस मामले में भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया की प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है। दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

 रिपोर्ट- देवब्रत तिवारी