LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

पुलिस की नाक के नीचे से 90 लाख रुपए की लूट, एक्सिस बैंक की शाखा में छह हथियार बंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

पुलिस की नाक के नीचे से 90 लाख रुपए की लूट, एक्सिस बैंक की श

अररिया एसपी और एसडीपीओ आवास से महज कुछ दूरी पर स्थित एडीबी चौक के पास एक्सिस बैंक की शाखा में छह हथियार बंद अपराधियों ने बैंक सहित बैंक में आए ग्राहकों से लूट की घटना को अंजाम दिया।

बदमाश छह की संख्या में थे और सभी हथियारों से लैस थे।घटना करीबन साढ़े ग्यारह बजे की बताई जाती है।बदमाशों ने लूटपाट के क्रम में दो राउंड फायरिंग भी की।बदमाशों ने बैंक के कर्मचारी और ग्राहकों को बैंक के चेस्ट रूम में बंद कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

बदमाशों द्वारा करीबन 90 लाख से अधिक की लूट की बात कही जा रही है।सूचना के बाद मौके पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह,एसडीपीओ रामपुकार सिंह और नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु भारी पुलिस बलों के साथ बैंक पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट