LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

रामनवमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार, भगवान के दरबार में अर्जी के लिए पहुंच रहे है भक्त, रामनवमी पर विशेष उत्साह

 रामनवमी पर मंदिरों में  श्रद्धालुओं की लंबी कतार, भगवान के

पटना -रामनवमी के उल्लास में पूरा बिहार राममय हो चुका है. शहर से लेकर गांवों तक महावीरी पताकों से पट चुके हैं. पटना के बेली रोड हो या डाकहंगला चौक…महावीरी पताका से पट गये है.  विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुों की लंबी लाइन दर्शन के लिए लगी है. 

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर पटना के महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुनाल ने बताया कि अहले सुबह दो बजे मंदिर का पट्ट खुल गया है . 

Diarch GO

 दो बजे से हीं भक्त गर्भगृह में विराजमान हनुमानजी के दोनों विग्रहों और राम दरबार का दर्शन कर रहे हैं. रामनवमी के अवसर पर महावीर मंदिर में तीन से चार लाख श्रद्दालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

NSIT
Nsmch

पटना साहिब रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दक्षिण किसी जमाने में गंगा नदी में मिलनेवाली पुनपुन नदी की धारा के किनारे स्थित है जल्ला हनुमान मंदिर.  रामनवमी पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के  प्राचीन मंदिर में पवनसुत के दरबार में आने की उम्मीद है. भक्तों की लंबी कतार यहां भी दर्शन के लिए लगी है. 

शास्त्री नगर के हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है. भक्त कतारबद्द होकर प्रभु का दर्शन कर रहे हैं. 

रिपोर्ट-  बंदना/नरोत्तम /रजनीश यादव