LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

लोकसभा चुनाव का रण, पीएम मोदी की अररिया में जनसभा, मुंगेर में ललन सिंह के लिए मांगेंगे वोट

लोकसभा चुनाव का रण, पीएम मोदी की अररिया में जनसभा, मुंगेर मे

पटना- लोकसभा चुनाव से पहले जनता को अपने पाले में करने के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं. चुनाव प्रचार के लिए एक बाद एक दिग्गज बिहार के चुनावी रण में हुंकार भरने पहुंच रहे हैं. वहीं पीएम मोदी का इस महीने चौथा बिहार दौरा होने वाला है. पीएम नरेंद्र  मोदी आज यानी 26 अप्रैल को अररिया और मुंगेर लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को मुंगेर में जदयू के उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं अररिया के फारबिसगंज में भाजपा के   प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के समर्थन में रैली करेंगे. 

पीएम मोदी के  दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है. सुरक्षा के कड़ें इंतजाम किए गए हैं. 

बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने 4 अप्रैल को जमुई, 7 अप्रैल को नवादा और 16 अप्रैल को गया और  पूर्णिया में चुनावी रैली की थी. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज फारबिसगंज और मुंगेर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे.मुंगेर से जेडीयू के कद्दावर नेता ललन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, पीएम उनके लिए आज वोट मांगेंगे 

आज दोपहर 12:00 बजे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करने सफिया बाद हवाई अड्डा पर आ रहे हैं.  प्रधानमंत्री के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिंहा सहित अन्य का कद्दावर नेता भी मंच पर मौजूद रहेंगे.

NSIT
Nsmch