LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

होठों पर लिपिस्टिक...माथे पर बिंदिया...सलवार-ब्लाउज और नाइटी, औरत का ड्रेस पहने मामा को देख कर भांजे के उड़ गए होश, लगा जोर जोर से चिल्लाने, फिर....

होठों पर लिपिस्टिक...माथे पर बिंदिया...सलवार-ब्लाउज और नाइटी

डेस्क- होंठों पर होठलाली,माथे पर बिंदिया लगाए, तन पर सलवार-ब्लाउज और तन पर नाइटी ,सिर पर लंबे बालों वाली विग पहने लड़की का वेश धारण कर  पंखे से चुन्नी के सहारे फंदे पर लटके हुए मामा को देख कर भांजे का होश फाख्ता हो गया. 

उत्तराखंड के पंतनगर में एयरपोर्ट पर काम करने वाले एक अधिकारी ने अपने घर में सुसाइड कर लिया. उनकी लाश महिला की वेशभूषा में मिली, पिथौरागढ़ के ग्राम कांडा निवासी 35 वर्षीय आशीष चौसाली पुत्र खीमा नंद चौसाली उधमसिंह नगर जिले में स्थित पंतनगर एयरपोर्ट में असिस्टेंट मैनेजर एयर ट्रैफिक कंट्रोल पद पर तैनात थे. वह एयरपोर्ट परिसर में ही मिले आवास में रहते थे. आशीष की लाश कमरे में फंदे से झूलती मिली. 

आशीष चौंसाली के घर देर रात तक पार्टी चली. फिर रात साढ़े 10 बजे घर में मौजूद उनके भांजे और दोस्त तीनों लोग सोने चले गए. सोमवार सुबह जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वहां का मंजर देख हर कोई दंग रह गया. फंदे पर चुन्नी के सहारे लटके मिले आशीष की पूरी वेशभूषा ही बदली हुई थी. चेहरे पर मेकअप था पर वे अब जिंदा नहीं थे.

तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. सोमवार सुबह लगभग छह बजे उनके भांजे आकाश ने आशीष के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं मिला, लगभग साढ़े आठ बजे उसने फिर से आशीष के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन फिर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद आकाश और आशीष के दोस्त भरत और पड़ोसी ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर आशीष को पंखे में फंदे से लटके पाया.

NSIT
Nsmch

फंदे पर लटके आशीष महिला के लिबास में थे. उन्होंने नीचे सलवार, ऊपर ब्लाउज और उसके ऊपर नाइटी पहन रखी थी. होठों पर लिपस्टिक, माथे पर बिंदी और लंबे बालों वाली विग पहनी हुई थी. आशीष का भांजा आकाश उनके साथ दो साल से अधिक समय से रह रहा था. वह एक बैंक में नौकरी करता है. जबकि आशीष का दोस्त भरत दो दिन पहले ही आया था. तीनों ने रात को पार्टी की. लेकिन अगले दिन आशीष की लाश कमरे में लटकी मिली. वो भी महिला की वेशभूषा में.

खास बात यह है कि अपने आखिरी गेटअप में उन्होंने महिलाओं की तरह श्रृंगार क्यों किया. श्रृंगार की किट और महिलाओं के कपड़े कहां से आए? यह सब अधिकारी खुद ही लाए थे या किसी से मंगवाया था? या फिर इस वारदात में कोई और किरदार भी शामिल है? पुलिस ने सेक्सुअल डिसऑर्डर, ब्लैकमेलिंग व ऑनलाइन एक्टिविटी जैसे कई एंगलों को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी है.