LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

पब, बार और होटलों की तरह अब नगर निगम कार्यालय में भी बाउंसर की हुई तैनाती, कांग्रेस ने कहा - बार संस्कृति की हो गई शुरूआत

पब, बार और होटलों की तरह अब नगर निगम कार्यालय में भी बाउंसर

DESK : महानगरों में अक्सर बार, डिस्कोथेक, पब, होटलों में बाउंसरों को ड्यूटी करते हुए देखा जा सकता है। अब इसी तर्ज पर नगर निगम कार्यालयों में बाउंसरों को काम पर रखने की शुरूआत हो गई है। देश के सबसे स्वच्छ शहर माने जानेवाले इंदौर नगर निगम में पहली बार बाउंसरों को तैनात किया गया।हालांकि उनकी तैनाती को लेकर विवाद भी शुरू हो गया और कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जाहिर की।

दरअसल, तीन दिन पहले नगर निमग में बजट सम्मेलन के लिए बाउंसरों को तैनात किया गया था। सम्मेलन के दौरान गेट पर तैनात बाउंसरों ने तख्तियां लेकर सदन में जाने का प्रयास कर रहे कांग्रेस पार्षदों को गेट पर रोक दिया था। जिसके  बाद पार्षदों का गेट पर बाउंसरों से विवाद भी हुआ था। 

 नेता प्रतिपक्ष बोले पब-बार की संस्कृति निगम में ला रहे भाजपा
 
 नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे बोले कि शहर के पब-बारों में बाउंसर तैनात रहते है, लेकिन निगम के सम्मेलन में  बाउंसर तैनात कर भाजपा परिषद पब-बार की संस्कृति निगम में लाना चाहती है। जनप्रतिनिधियों को रोकने के लिए नगर निगम ने किस नियम के तहत अफसरों ने बाउंसर रखे है। यह जवाब उन्हें देना चाहिए।

 विवाद की सूचना थी
 सभापति मुन्नालाल यादव ने कहा कि बजट सम्मेलन में विवाद की सूचना थी। इस कारण निजी एजेंसी से सुरक्षाकर्मियों की सेवा ली गई थी।

NSIT
Nsmch