LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

काशी और हरिद्वार की तरह बिहार में संवर रहा सिमरिया का गंगा घाट... पहले चरण का कार्य पूर्णता की ओर, सीएम नीतीश जल्द देंगे सौगात

काशी और हरिद्वार की तरह बिहार में संवर रहा सिमरिया का गंगा घ

पटना. करोड़ों हिंदू धर्मावलम्बियों की आस्था का प्रमुख केंद्र सिमरिया जल्द ही नए रूप में दिखेगा. सिमरिया की खूबसूरती भी अब काशी और हरिद्वार की तरह होने जा रही है. यहां तक कि विकास कार्यों के पहले चरण का बड़ा काम भी पूर्णता की ओर है. इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले पूर्व मंत्री संजय झा ने रविवार को बड़ी जानकारी साझा की. उन्होंने सिमरिया में चल रहे निर्माण कार्यों को सुखद अनुभूति बताते हुए वहां के विकास कार्यों को दिखाया है. संजय झा ने कहा, लोक आस्था के केंद्र सिमरियाधाम की इन ताजा तस्वीरों को देख कर आपको भी सुखद अनुभूति होगी।

सीढ़ियों और धर्मशाला का निर्माण : उन्होंने सोशल मीडिया पर सिमरिया के निर्माण कार्य की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित पावन सिमरिया धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण की WRD_Bihar की योजना के तहत कुल 550 मीटर लंबाई में प्रस्तावित सीढ़ी घाट में से पहले चरण में 250 मीटर लंबाई में कार्य लगभग पूरा हो गया है, जबकि शेष 300 मीटर में कार्य चल रहा है। यहां तीन मंजिला धर्मशाला भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके भूतल और प्रथम तल की छत की ढलाई हो चुकी है। इसके अलावा शौचालय कॉम्प्लेक्स, चेंजिंग रूम एवं अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

एक लाख वर्गमीटर में कल्पवास क्षेत्र: उन्होंने यहां विकसित हो रही व्यवस्थाओं पर कहा कि कल्पवासियों के आवासन के लिए करीब एक लाख वर्गमीटर में फैले कल्पवास क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें चार द्वार का प्रावधान है, जिसमें से दो का निर्माण हो गया है, दो अन्य का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हमें विश्वास है, इस वर्ष जून तक योजना के दोनों चरणों के कार्य पूर्ण हो जाने पर धार्मिक पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा सिमरिया धाम।  उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है, सिमरिया धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण की WRD_Bihar की योजना के सभी कार्य इस वर्ष जून तक पूर्ण हो जाने पर यह धार्मिक पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनेगा।