LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

जन विश्वास यात्रा को लेकर अररिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया रोड शो, देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

जन विश्वास यात्रा को लेकर अररिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी

ARARIA : जन विश्वास यात्रा को लेकर नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजश्वी यादव ने अररिया में रोड शो किया. जिसमें राजद कार्यकर्ताओं ने काफ़ी गर्मजोशी के साथ तेजश्वी यादव का स्वागत किया. अररिया के भरगामा, रानीगंज, रजोखर होते हुए तेजश्वी यादव अररिया शहर स्थित बस स्टैंड पहुँचे. जहाँ फूल की बारिश कर उनका स्वागत किया गया. 

इस दौरान तेजश्वी यादव ने भी आमलोगों का अभिनंदन किया. तेजश्वी यादव का रोड शो अररिया जीरोमाईल होते हुए जोकीहाट तक गया और फिर वहाँ से किशनगंज के लिए रवाना हो जाएगा. इस बीच राजद कार्यकर्त्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

बता दें की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 20 फ़रवरी से जन विश्वास यात्रा पर है. फिलहाल उनके यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है. आज तेजस्वी यादव कटिहार में रात्री विश्राम करेंगे. इसके बाद कल भागलपुर के लिए रवाना हो जायेंगे. जहाँ वे लोगों को संबोधित करेंगे. 

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट