LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, आठ सीटों पर मुकाबला, NDA की

  • Hajipur GRP Cop
  • Bihar Police Crime: बिहार में खाकी पर दाग, 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में हवलदार और

  • Siwan Durga Puja Stage Accident
  • Bihar News: सीवान में दुर्गापूजा के मंच पर बड़ा हादसा, आग वाला डिब्बा फटने से 6 घायल,

  • Patna Ravan Dahan: पटना  में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक की हालत गंभीर
  • Patna Ravan Dahan: पटना में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक

  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े

लालू प्रसाद के करीबी सुभाष यादव के पास मिली 161 करोड़ की अवैध संपत्ति, ईडी कर सकती है रिमांड की मांग

लालू प्रसाद के करीबी सुभाष यादव के पास मिली 161 करोड़ की अवै

PATNA : बालू के अवैध कारोबार में गिरफ्तार हुए राजद नेता सुभाष यादव को लेकर ई़डी ने बड़ा खुलासा किया है। ईडी की मानें को जांच में अब तक सुभाष यादव के पास अवैध कारोबार और अपराधिक गतिविधियों से कमाए गए 161 करोड़ रुपए की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। 

बता दें कि शनिवार को दानापुर स्थित उनके दो ठिकानों से 2 करोड़ 30 लाख रुपये कैश बरामद हुए थे। इसके अलावा जमीन-जायदाद और विभिन्न स्थानों पर निवेश से संबंधित कागजात बड़ी संख्या में बरामद हुए थे। इसी तरह मनेर में उनके छह ठिकानों पर शनिवार की सुबह से ही छापेमारी शुरू की गई, जो देर रात तक चली थी। वहीं शुरुआती पूछताछ में बरामद राशि के अलावा जमीन-जायदाद में निवेश का सही स्रोत बताने में भी सुभाष यादव नाकाम साबित हुए। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि बालू के काले कारोबार में शामिल इनके सिंडिकेट ने बिना ई-चालान के बालू का अवैध खनन कर इसकी बिक्री की।

पहले ही कई बालू कारोबारी को भेजा जा चुका है जेल

इनकी कंपनी मेसर्स ब्रॉडसन्स कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड (बीसीपीएल) और इसके सभी निदेशक इस पूरे खेल में शामिल थे। ईडी के स्तर से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई में इस सिंडिकेट में शामिल एमएलसी राधाचरण शाह, उनके बेटे, कंपनी के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गुप्ता, उनके बेटे कन्हैया कुमार समेत अन्य निदेशकों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इस कंपनी के निदेशक मंडल में सुभाष यादव पर सबसे अंत में कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

बता दें कि आज गिरफ्तारी के बाद ईडी ने सुभाष यादव को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बेऊर जेल भेज दिया गया। सुभाष यादव को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा सकता है। ताकि उनके करीबियों की मिलीभगत को लेकर सघन पूछताछ की जा सके।

NSIT
Nsmch

अभी और गिरफ्तारियां होंगी
सुभाष यादव के साथ अवैध बालू के सिंडिकेट को संचालित करने वाले कुछ अन्य करीबियों पर ईडी जल्द कार्रवाई कर सकती है। इसमें कुछ लोगों के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर चुकी है। जल्द ही इन करीबियों की इस मामले में गिरफ्तारी भी हो सकती है। फिलहाल इस मामले में आगे की तफ्तीश में जांच एजेंसी जुटी हुई है।