LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

केके पाठक ने नहीं माना सीएम नीतीश का आदेश! , ईद और रामनवमी पर नहीं मिलेगी छुट्टी

 केके पाठक ने नहीं माना सीएम नीतीश का आदेश! , ईद और रामनवमी

पटना: बिहार में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों की पर्व पर छुट्टी को लेकर सियासत गर्माई तो  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर संज्ञान लेते हुए ईद पर दो दिन और रामनवमी पर एक दिन का अवकाश घोषित किया है. शिक्षा विभाग से ट्रेनिंग  ले रहे शिक्षकों को 10 और 11 अप्रैल को ईद की और 17 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी मिलेगी. सीएम नीतीश कुमार ने इस बाबत निर्देश दे दिए हैं. इस बाबत शिक्षा विभाग की ओर से एक प्रेस नोट 8 अप्रैल को जारी किया गया. आज यानी 9 अप्रैल को इसे शिक्षा विभाग ने फर्जी करार दिया है. 

अब शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद ने बकायदा एक प्रेस नोट जारी कर बताया है कि पहले का प्रेस नोट फर्जी था.  शिक्षा विभाग ने एक नोट जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग से संबंधिक एक प्रेस नोट वायरल किया गया है कि दि. 10 से 11 अप्रैल,2024 (ईद) एवं 17 अप्रैल ,2024 (रामनवमी) के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है. 

कन्हैया प्रसाद के हस्ताक्षर से जारी सूचना में आगे लिखा है कि  प्रशिक्षण कार्यक्रम (Training Schedule) में अन्य किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है. उक्त वायरल प्रेस नोट शिक्षा विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है. यह प्रेस नोट पूर्णत: भ्रामक एवं फर्जी है.

पहले एक प्रेस नोट जारी हुआ जिसमें छुट्टी पर सीएम नीतीश के हस्तक्षेप की बात कही जा रही थी अब शिक्षा विभाग ने नया स्पष्टीकरण जारी कर पहले की चिठ्ठी को फर्जी बताया है.

NSIT
Nsmch

अब ईद और रामनवमी की छुट्टी को लेकर संशय बना हुआ है. इस पर अपर मुख्य सचिव केके पाठक या शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का कोई बयान सामने नहीं आया है. बहरहाल अब शिक्षकों के ईद और रामनवमी की छुट्टी पर तलवार लटक रही है.