LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

किन्नर समाज को मिला प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का न्यौता, किन्नर समाज में दौड़ी खुशी की लहर

किन्नर समाज को मिला प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक

ALIGARH : उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्री राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर आरएसएस की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा अलीगढ़ के किन्नर समाज को भी प्रभु श्री राम जन्मोत्सव एवं प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में सम्मिलित किए जाने को लेकर लेकर न्यौता दिया गया है।अयोध्या में प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल किए जाने को लेकर मिले न्यौते के बाद किन्नर समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।तो वहीं उनके पास प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में शामिल होने को लेकर न्योता लेकर पहुंची राष्ट्रीय सेशन की महिलाओं का ढोल लगा दो के साथ जोरदार स्वागत किया गया

 बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किए जा रहे आयोजन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रभु श्री राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अलीगढ़ के किन्नर समाज को भी शामिल किए जाने को लेकर आरएसएस के हाथों न्योता भिजवाया गया है। 

Diarch GO

प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजन का न्योता मिलने के बाद अपनी खुशी का इजहार करते हुए किन्नर वैशाली ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुडी कुछ महिलाएं अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम जन्मोत्सव एवं प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का न्योता लेकर किन्नर समाज के घरों पर पहुंची थी।जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिलाओं द्वारा उनको अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले आयोजन में शामिल किए जाने न्यौता दिया गया। 

प्रभु श्री राम जन्मोत्सव और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता मिलते ही किन्नर समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और उसके बाद किन्नर समाज के द्वारा उनके घरों पर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन का न्योता लेकर पहुंची राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिलाओं का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा किन्नर समाज की गुरुदेव के घर पहुंच कर उनको भी आयोजन का न्योता देते हुए आमंत्रित किया गया।

NSIT
Nsmch

वहीं उन्होंने कहा कि उनके पास आयोजन का न्योता लेकर पहुंची आरएसएस की महिलाओं कहना था कि किन्नर समाज के लोग भी 22 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ अपने-अपने घरों में दीपावली मनाएं।