LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

झारखंड में खेला होबे? झामुमो से नाराज चंपई सोरेन भाजपा में होगें शामिल! कई विधायक भी छोड़ेंगे सोरेन का साथ

झारखंड में खेला होबे? झामुमो से नाराज चंपई सोरेन भाजपा में ह

रांची- झारखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. राजनीतिक बिसात बिछना शुरु हो गया है. ऐसे में राजनीतिक पंडितों के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले यहां बड़ा खेल हो सकता है. अटकलें हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. चंपई सोरेन ,पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रोम समेत झारखंड सरकार में मंत्री कथित तौर पर भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं. 

कथित तौर पीएम मोदी का झारखंड दौरा जल्दी हीं तय होने वाला है,  जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हों सकते हैं. अटकलों के बीच शुक्रवार शाम चंपाई सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला में जल संसाधन विभाग के खरकई लिफ्ट भूमिगत पाइप लाइन सिंचाई योजना का उदघाटन करने पहुंचे. जब उनसे भाजपा में शामिल होने के बारे में हो रही चर्चा के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा इंतजार कीजिए. जब उनसे दिल्ली दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं तो आपके समक्ष हूं.

बता दें चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद कई बार  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी प्रशंसा की है. विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी भाजपा नेताओं ने सदन के भीतर चंपई सोरेन की प्रशंसा की थी.

सूत्रों के अनुसार झामुमो के कई अन्य विधायक भी हेमंत सोरेन का साथ छोड़कर भजपा में शामिल हो सकते हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा  के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रोम भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

NSIT
Nsmch

हालाकि न तो झामुमो और न हीं भाजपा ने इसकी पुष्ट की है लेकिन चुनावी राज्य झारखंड में इन कयासों से राजनीतिक हलचल तो मच हीं गई है.