LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पांच बार समन को मानने से इनकार करने को लेकर केजरीवाल की बढ़ सकती है मुश्किलें, शिकायत लेकर कोर्ट पहुंची ईडी, इस तारीख को होगी सुनवाई

पांच बार समन को मानने से इनकार करने को लेकर केजरीवाल की बढ़

NEW DELHI : शराब घोटाले में बार-बार ईडी के समन को मानने से इनकार करना दिल्ली  के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारी पड़ सकता है। समन खारिज को लेकर अब प्रवर्तन निदेशालय ने राउज एवेन्यू कोर्ट में  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। मामले में कोर्ट ने कुछ दलीलें सुनने के बाद बाकी दलीलों को सुनने और विचार करने के लिए 7 फरवरी की तारीख तय की है।

बता दें ईडी ने दिल्ली शराब नीति (Delhi Excise Policy 2021-22) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को पांच बार समन जारी किए हैं, लेकिन वो एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। इस कारण समन का पालन नहीं करने पर ईडी कोर्ट में मुख्यमंत्री के खिाफ शिकायत दर्ज कराई है। अपनी ही बात से बदल गए केजरीवाल

वहीं ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, कितना बदल जाता है इंसान, सियासी धर्मांतर देखना है, तो अरविंद केजरीवाल का देखें. अन्ना हजारे जी का जब अंगुली पकड़े थे, तो कहा करते थे कि पहले इस्तीफा होना चाहिए, फिर जांच होगी. और आज जब ईडी पांच-पांच बार समन भेजती है, तो इस्तीफा तो दूर की बात, भ्रष्टाचारियों को कट्टर इमानदार बताते हैं और जांच में शामिल होने से कतराते हैं