LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

श्रावणी मेले के लिए सुल्तानगंज आनेवाले कांवरियों को नहीं होगी परेशानी, तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगी रेलवे

श्रावणी मेले के लिए सुल्तानगंज आनेवाले कांवरियों को नहीं होग

BHAGALPUR : श्रावणी मेला शुरू होने में अब सिर्फ तीन सप्ताह का समय है। ऐसे में भागलपुर के सुल्तानगंज में जिला प्रशासन कांवरियों के लिए तैयारियों को पूरा करने में पूरा जोर लगा दिया है। वहीं दूसरी तरफ रेलवे की तरफ से भी कांवरियों को आने में किसी प्रकार के लिए कोई परेशानी न हो, इसके लिए  तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 

बता दें कि 22 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ होगा। इसे लेकर गोरखपुर-देवघर, दानापुर-भागलपुर सहित तीन जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मालदा रेल मंडल ने रेलवे को इसे लेकर पत्र भेजा है। मालदा रेल मंडल के रेल प्रबंधक विकास चौबे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कांवरियों को मिलने वाली सुविधाओं व सुरक्षा में विस्तार किया जा रहा है।

 इसके अलावा सुल्तानगंज स्टेशन पर भागलपुर-बेंगलुरु अंग एक्सप्रेस, भागलपुर-अजमेर शरीफ साप्ताहिक एक्सप्रेस, गया-कामाख्या एक्सप्रेस, मालदा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, मालदा-नई दिल्ली द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव एक माह के लिए दिया जाएगा।

सुल्तानगंज स्टेशन पर बढ़ाई जा रही सुविधाएं

सुल्तानगंज स्टेशन पर शीतल पेयजल की मशीनें लगाने का काम चल रहा है। इसके अलावा शौचालय स्टेशन के पूर्वी व पश्चिमी छोर पर हैं। इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। कांवरियों के लिए निकास और प्रवेश द्वार अलग-अलग होगा।

NSIT
Nsmch

सुलतानगंज गंगा घाट व मुख्य चौक पर ट्रेन के आवागमन का डिस्प्ले बोर्ड लगेगा ताकि श्रद्धालुओं को ट्रेनों की सही जानकारी मिल सके। सुल्तानगंज स्टेशन के प्लेटफार्मों पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने का काम जुलाई के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।

सात्विक खाने की होगी व्यवस्था

जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर कांवरियों के लिए बिना लहसुन-प्याज के भोजन की भी व्यवस्था की गई है। कांवरियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अलग से मानीटरिंग कक्ष बनेगा।

डीआरएम विकास ने बताया कि श्रावणी मेला में इस बार किसी तरह की परेशानी कांवरियों को नहीं होगी डीआरएम ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम होगा।