LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बिहार में बारिश-ठंड-कोहरे ने बढ़ाई कनकनी, सूबे में कोल्ड डे की स्थिति बनी, अब चलेगी भीषण शीतलहर!

बिहार में बारिश-ठंड-कोहरे ने बढ़ाई कनकनी, सूबे में कोल्ड डे

पटना-में बारिश से ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है. एक तो ठंड दूसरी बारिश.आज राजधानी पटना सहित दर्जन भर जिलों में बारिश की सूचना है.पटना में अहले सुबह हुई बारिश ने कनकनी बढ़ा दी है.  आज सुबह पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में कुछ जगहों पर बारिश की सूचना है,वहीं विजिबिलिटी कम होने से रेल एवं विमान सेवा भी प्रभावित हो रही है.  राज्यभर में अभी कनकनी का अहसास हो रहा है.

पिछले 24 घंटो के दौरान बिहार का मौसम आमतौर पर शुष्क रहा, लेकिन भोजपुर के कोईलवर में 1 मिमी बारिश दर्ज हुई. राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.6°C फारबिसगंज में वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7°C सबौर में दर्ज किया गया.  सूबे के 20 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है. मौसम विभाग ने ठंड और बढ़ने के आसार जताए गए है. मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है.  पटना समेत 19 जिलों में बारिश को लेकर भी अलर्ट किया गया है. 

वहीं यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड के प्रकोप से आम लोग परेशान है. वहीं, कई ट्रेनें कोहरे के कारण लेट है. इस कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. कई यात्री स्टेशन पर इंतजार करने को विवश है, तो कई यात्री प्लेटफार्म पर ही रात गुजार रहे हैं.ट्रेन के इंतजार में यात्री ठंड में रेलवे स्टेशन पर रात गुजार रहे हैं. वहीं, ट्रेनें10 से 15 घंटा लेट चल रही है. कोहरे के कारण ट्रेन लेट है. सुबह में पहुंचने वाली ट्रेनें रात में पहुंच रही है. वहीं, रात में पहुंचने वाली कई ट्रेन सुबह में पहुंच रही है. बिहार के यात्री भी अन्य राज्यों में ट्रेन के प्रभावित होने से परेशान है. 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह के शुरुआती घंटों में हल्के कोहरे की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में 'कोल्ड डे' की स्थिति की संभावना भी जताई है. दिन के समय ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जबकि अगले कुछ दिनों में हवा की दिशा रात के समय पूर्व की ओर बदल जाने की संभावना है. जैसा कि सर्दियों के दौरान पूर्वी हवाएं अपेक्षाकृत गर्म होती हैं, न्यूनतम तापमान में गिरावट की भी उम्मीद है.

NSIT
Nsmch