LATEST NEWS

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

ज्योति मौर्य केस भी फीकी पड़ जाएगी पटना में हुए महिला कांस्टेबल की हत्या की कहानी का सच जानकर, आरोपी पति ने डायरी में लिखी है पूरी कहानी, पुलिस भी हैरान

ज्योति मौर्य केस भी फीकी पड़ जाएगी पटना में हुए महिला कांस्ट

PATNA :  पटना जंक्शन के पास दो दिन पहले एक होटल में महिला कांस्टेबल की हुई हत्या की परतें अब खुलने लगी हैं। हत्या की जो वजहें सामने आ रही है। उसे पढ़ने के बाद आप यूपी के ज्योति मौर्य केस को भूल जाएंगे। कांस्टेबल की हत्या की कहानी भी लगभग वैसी ही है, जैसा कि ज्याति मौर्य मामले में सामने आई थी। यहां भी एक पति अपनी जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाता लिखाता है, उसे इस काबिल बनाता है कि वह नौकरी कर सके और नौकरी मिलते ही पत्नी का संबंध किसी दूसरे से बन जाता है। 

होटल के कमरे में कांस्टेबल शोभा कुमारी की हत्या का आरोप उसके पति गजेंद्र कुमार पर लगा है। बताया जाता है कि गजेंद्र ने शोभा के साथ प्रेम विवाह किया था। यह प्रेम विवाह भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। गजेंद्र कोचिंग में पढ़ाने का काम करता था। जहां 4 साल पहले जहानाबाद में शिक्षक गजेंद्र कुमार से ट्यूशन लेने मृतका शोभा आती थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और प्रेम विवाह कर लिया। पहले से पकड़ौआ विवाह के शिकार हो चुके गजेंद्र और शोभा के रिश्ते को परिवार ने भी स्वीकार कर लिया। शादी के बाद दोनों की एक बेटी हुई, जो अभी तीन साल की है।

पत्नी को पढ़ाने के लिए बेच दी जमीन

इस दौरान बिहार में बड़ी संख्या में बिहार पुलिस में महिला सिपाही की भर्ती निकलनी शुरू हुई। गजेंद्र ने पत्नी को सिपाही भर्ती के प्रोत्साहित किया और अपनी पांच कट्ठा जमीन बेचकर शोभा की पढ़ाई पूरी कराई और सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी की। किस्मत से शोभा की नौकरी लग गई और वह सिपाही बन गई। यहीं से पूरी कहानी बदलने लगी और पति पत्नी के रिश्ते में तीसरे की इंट्री हो गई।

डायरी में धीरज कुमार का जिक्र

आरोपी पति गजेंद्र के घर से उसकी डायरी के कुछ पन्ने मिले हैं। पत्नी शोभा के एक SSB जवान से प्रेम प्रसंग की कहानी लिखी हुई है। गजेंद्र ने डायरी में लिखा है कि मेरी पत्नी शोभा कुमारी का प्रेम चल रहा है। उसका नाम धीरज कुमार है जो सीतामढ़ी रूणी सैदपुर का रहने वाला है। ये SSB में जॉब करता है। इसका ट्रेनिंग भोपाल में चल रहा था। दोनों मिलकर हमको धमकी देता था कि हम शादी कर लेंगे। बार-बार टॉर्चर करता था। बोलती थी कि आपके पास हम नहीं रहेंगे, धीरज से शादी करेंगे, ज्यादा टॉर्चर हमको किया जाएगा तो आपको गोली मार देंगे
 वहीं, गजेंद्र ने पत्नी और उसके लवर धीरज कुमार का नंबर भी लिखा है। 

NSIT
Nsmch

गजेंद्र ने लिखा कि 29 जून को  इस लड़के के साथ घूम रही थी। मेरे घर एक जुलाई आई थी। एक नंबर मेंशन करते हुए लिखा कि मेरे नाम का सिम पत्नी ने रखा था। उसे वह डेहरी ट्रेनिंग सेंटर पर छोड़ दी है। उसी सिम से धीरज कुमार से बातचीत होती थी।

खाने लगा था डिप्रेशन की दवा

पत्नी शोभा की बेवफाई से परेशान डिप्रेशन की दवा लेने लगा था। दवा का बिजनेस कर रहे उसके दोस्त ने बताया कि दस दिन पहले पहले वह दुकान पर आया था। उसे दवा खाता देखा तो पूछा कि ये डिप्रेशन की दवा है, तुम क्यों खा रहे। काफी कुरेदने के बाद उसने अपना दर्द बयां किया। उसने बताया कि मुझे कुछ दिन पहले ही पता चला कि मेरी पत्नी का अफेयर चल रहा है। जब सिपाही की ट्रेनिंग ले रही थी, उसी दौर में सीतामढ़ी के धीरज कुमार से उसका संबंध बन गया है। धीरज कुमार की एसएसबी में जॉब करता है। मेरे डिप्रेशन का कारण वही लड़का है जिसके कारण मेरी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है।

गजेंद्र के पिता ने कहा – विवाद के बारे में पता नहीं

शोभा के ससुर रामाश्रय यादव ने बताया कि मेरे बेटे गजेन लव मैरिज की थी। उसने ही लड़की को पढ़ाया लिखाया अ खेत बेचकर नौकरी भी लगाई, लेकिन कुछ दिनों से दोनों में अनबन चल रहा था। अपने मन से शादी की थी। हमसे ज्यादा बात भी नहीं होती थी। उसने कहा था कि हम लोग अलग रहेंगे। इसके बाद हम लोग अलग रहने लगे। पिता ने ककहा कि हमारे दो लड़के हैं और दोनों को मैंने अलग-अलग कर दिया था। उसके और पत्नी के बीच क्या वाद होता था इसकी जानकारी नहीं है। वहीं गजेंद्र की मां ने बताया कि उन्होंने दोनों के बीच कभी झगड़ा होते नहीं देखा था

बता दें कि शोभा कुमारी भागलपुर जिला बल के 2022 बैच की सिपाही थी। उसकी पोस्टिंग भागलपुर जिले में थी। लेकिन पिछले 4-5 महीने से डेहरी ऑन सोन स्थित BSAP-2 में उसकी ट्रेनिंग चल रही थी। वहीं 16 अक्टूबर को दुर्गा पूजा को लेकर पटना सिटी में ड्यूटी पर आई थी। केस की जांच कर रही पुलिस टीम के अनुसार शोभा शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब पटना के एक होटल पहुंची थी। गजेंद्र ने अपने मंसूबों का एहसास उसे होने नहीं दिया। फिर अचानक से देसी कट्टा निकाला और पत्नी के सिर में एक-एक कर दो गोली मार में उसकी खोपड़ी ही उड़ा दी।

खुद भी करनेवाला था सुसाइड

बताया गया कि गजेंद्र दो देसी कट्टा लेकर होटल पहुंचा था। एक से पत्नी की हत्या करनी थी और दूसरे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी करनी थी। लेकिन, दूसरे का लॉक नहीं टूटा इस वजह से उसकी जान बच गई। पत्नी को मारने के बाद उसे इस बात की जानकारी थी कि पुलिस पहुंचने के बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लेगी, इसलिए घटना के करीब 15 मिनट बाद ही उसने मोबाइल बंद कर लिया।