LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

एयर होस्टेस की तरह अब बसों में भी खूबसूरत महिलाएं रखेंगी यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल, नितिन गडकरी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को जल्द करने जा रहे शुरूआत

एयर होस्टेस की तरह अब बसों में भी खूबसूरत महिलाएं रखेंगी यात

DESK : विमानों की तरह अब बसों में भी एयर होस्टेस यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए नजर आएंगी। जल्द ही इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद देश के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को टाटा के साथ पूरा किया जा रहा है।

132 सीट, फ्लाइट की तरह सीट और खाना भी।

एक इंटरव्यू में गडकरी ने बताया कि नागपुर में एक पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। पायलट प्रोजेक्ट में 132 सीटों वाली बस शामिल है। बस की सीटें फ्लाइट जैसी रहेंगी। साथ ही फ्लाइट की तरह इसमें खाना मिलेगा। इसके अलावा बस होस्टेस की सुविधा भी दी जाएगी। यह बस ऊर्जा के गैर-प्रदूषणकारी स्रोतों पर चलेगी। इसकी सवारी अन्य बसों की तुलना में सस्ती होगी। बता दें गडकरी नागपुर से सांसद भी हैं।

चेक गणराज्य में देखकर बनाई योजना

गडकरी ने ये भी बताया कि पायलट प्रोजेक्ट पर टाटा के साथ काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि जब मैं चेक गणराज्य गया था, तो वहां तीन बसों को जोड़कर एक ट्रॉली बस बनाई गई थी। हमारे प्रोजेक्ट में बस में 132 सीटें होंगी। ये बस रिंग रोड पर 49 किमी का सफर तय करेगी। 40 किमी के बाद बस स्टॉप पर रुकेगी और फिर अगले 40 किमी का सफर तय करने के लिए 40 सेकंड में रिचार्ज हो जाएगी। सफर की लागत 35-40 रुपये प्रति किमी आएगी।