LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

झाझा अपहरण कांड का मुख्य आरोपी कुख्यात रवि चौधरी गिरफ्तार, जमुई पुलिस ने दबोचा

झाझा अपहरण कांड का मुख्य आरोपी कुख्यात रवि चौधरी गिरफ्तार, ज

JAMUI: जमुई पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। झाझा में 22 जुलाई को हुए अपहरण कांड के मास्टर माइंड सह मुख्य साजिशकर्ता रवि चौधरी को जमुई पुलिस ने धर दबोचा है। दरअसल, रवि चौधरी के ऊपर बांका जिला एवं जमुई जिला के विभिन्न थानों में आधा दर्जनों से अधिक मामले दर्ज है। जिसको लेकर रवि चौधरी पुलिस के लिए चुनौती बन चुका था। जिसे जमुई पुलिस ने स्वीकार किया और महज 9 दिनों में जमुई पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश पर अपहरण कांड के मुख्य आरोपी रवि चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि जमुई पुलिस को 22 जुलाई को दिन के 1:00 बजे ग्राम- मछिन्द्रा जखराज बाबा मंदीर के पास हनी ट्रैप कर जमुई के दो युवकों को थार गाड़ी के साथ फिरौती के लिए अपहरण होने की घटना प्रतिवेदित हुई थी। ग्रामीण एवं झाझा पुलिस के सहयोग से दोनों अपहृत सहित दो अपहरणकर्त्ता को एक देशी पिस्तौल (कट्टा) एवं दो जिन्दा कारतुस तथा अपहरण में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल के साथ सकुशल बरामद करने में सफलता पाई थी। जिस संबंध में झाझा थाना कांड सं0-311/24 दर्ज किया गया था। 

जिसमें पुलिस ने अनुसंधान एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लगातार छापामारी कर 25 जुलाई को  कांड में वांछित चार अपराधकर्मी को मोटरसाइकिल, एक कार सहित गिरफ्तार किया गया था। झाझा रेलवे स्टेशन पर लगे सी.सी.टी.वी. से भी कई महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किया गया है।

शेष अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी थी। इसी क्रम में कल इस कांड का मुख्य साजिशकर्ता कुख्यात अपराधकर्मी रवि चौधरी पे० अशोक चौधरी, सा०-चिन थाना-बेलहर, जिला-बॉका को झाझा थाना अंतर्गत बोड़वा बाजार से गिरफ्तार किया गया। शेष अपराधकर्मियों गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

जमुई से प्रवीण दुबे की रिपोर्ट