LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

बक्सर में जीविका दीदियों का वीडियो बनाना नोडल अफसर को पड़ा महंगा, बीच सड़क पर की चप्पल से जमकर पिटाई, कुर्ते फाड़कर खदेड़ा

बक्सर में जीविका दीदियों का वीडियो बनाना नोडल अफसर को पड़ा मह

BUXAR : जीविका दीदियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर कई जगहों पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम चल रहा है। इसी दौरान जिले के डुमरांव अनुमंडल के नया भोजपुर में जीविका दीदी द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। तभी वहां पहुंचे नोडल पदाधिकारी उनका विडियो बनाने लगे। जिस पर प्रदर्शन कर रही जीविका दीदीयां आक्रोशित हो गई। जिनके द्वारा पहले तो नोडल पदाधिकारी का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। लेकिन जब मोबाइल छीन नही पाई तो इनके द्वारा नोडल पदाधिकारी को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस द्वारा सभी को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया।

विडियो में साफ देखा जा सकता है की जीविका दीदियों द्वारा नोडल अफसर को विडियो बनाने पर बुरा भला कहा जा रहा है। और नोडल अफसर अमरेश मनु के मोबाइल को छीन रही है और उनके शर्ट को भी खीच के फाड़ देती है। इसी दौरान एक जीविका दीदी द्वारा हांथ में चप्पल ले पहले मोबाइल देने का धमकी दी जाती है। उसके बाद भी मोबाइल नही छोड़ने पर चप्पल से पिटने लगती है। हालंकि लोगो के बीच बचाव और डायल 112 के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।

इस संबंध में  नोडल अफसर ने बताया की मैं जिला में नोडल अफसर के रूप में कार्य कर रहा हूँ। भोजपुर में एक जीविका दीदी सब्ज़ी की दुकान की हुई है। उसी को देखने के लिए गए हुए थे। जहां पास में ही जीविका दीदियों का काफी भीड़ लगा हुआ था। तो मैं देखने के लिए चला गया की कही ज्यादा शोर शराबा तो नही कर रही है। तभी एक जीविका दीदी उठ कर आई और बोलने लगी की आप मोबाइल से विडियो क्यों बना रहे है। 

इतना कहकर मोबाइल छीनने लगी। लेकिन मैं अपना मोबाइल नही दे रहा था। इसी क्रम में एक सुमित्रा नामक जीविका दीदी थी। जिन्होंने चप्पल से हमला कर दिया। मोबाइल छिनने के क्रम में मेरे शर्ट को भी फाड़ दी। वे काफी ज्यादा संख्या में थी। इसीलिए मैं अपना मोबाइल लेकर जैसे तैसे वहां से भागा। नोडल अफसर का कहना हैं कि मैं उनलोगो का विडियो नही बना रहा था।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट