LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

पहले ब्वायफ्रेंड से लाखों खर्च कराकर दूसरे आशिक से शादी करने चली युवती, थाना में तीनों के बीच 1 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पहले ब्वायफ्रेंड से लाखों खर्च कराकर दूसरे आशिक से शादी करने

PATNA : पटना के कोतवाली थाना में लव ट्रांयगल वाला ड्रामा देखने को मिला। जब एक युवती और उसके दो ब्वायफ्रेंड एक साथ थाने में पहुंच गए। जहां तीनों के बीच1 घंटा  हाई वोल्टेज ड्रामा चला। बताया गया कि एक तरफ युवती अपने एक ब्वायफ्रेंड से शादी करना चाहती थी। वहीं दूसरा ब्वायफ्रेंड उस पर खर्च किए गए लाखों रुपए वापस देने की जिद पर अड़ा था।

यह है पूरा ड्रामा

कहानी के तीन पात्रों में एक का नाम पिंकी(काल्पनिक नाम) है। वह कैमूर की रहनेवाली है। वहीं उसके दो दोस्तों का नाम मृत्यूंजय और मनीष बताया गया। पटना के एक प्राइवेट कंपनी में काम करनेवाले मनीष की मानें तो पिंकी अपने घर से भागकर अकेली ही दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पटना जंक्शन पर हुई थी। जिसके उदास चेहरे को देखकर मनीष का मन द्रवित हो गया और उसने घर भागी पिंकी को आसरा देने को लेकर उसे पटना निजी होस्टल में रहने ,खाने का सारा खर्च 1 साल तक उठाया, मनीष ने बताया एक तरफा प्यार में पिंकी का उसने साल भर से होस्टल में रहने खाने और घूमने का पूरा खर्च उठाया।

Diarch GO

मनीष को छोड़ मृत्यंजय से शादी करने जा रही थी

अचानक गुरुवार को पटना जंक्शन के समीप मंदिर में अपने प्रेमी मृत्यंजय के साथ शादी रचाने जा रही पिंकी को दूसरे प्रेमी के साथ देख मनीष आग बबूला हो गया और कोतवाली थाने को अपने साथ ठगी होने की सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने दोनो को थाने लाया है। हालांकि पिंकी और उसका प्रेमी मनीष के बालिग होने की बात सामने आई है जिसपर पुलिस ने दोनो के परिजनों को बुलाया है। खबर लिखने तक सभी को थाना पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।