LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

JAMUI NEWS : जमुई के नए एसपी ताबड़तोड़ एक्शन में, लूटकांड का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

JAMUI NEWS : जमुई के नए एसपी ताबड़तोड़ एक्शन में, लूटकांड का

JAMUI : खबर मलयपुर थाना क्षेत्र से निकल कर आ रही है। जहां बीते रविवार को पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट करने वाले दो अपराधी को एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियो की पहचान सन्नी कुमार सिंह और शिशुपाल तिवारी के रूप में की गई है। मलयपुर पुलिस ने इस लूटकांड में प्रयोग एक बाइक को भी जब्त किया है।

 इस बाबत जमुई एसपी चंद्रप्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस किया और बताया कि लूटकांड की सूचना के बाद सदर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, अपर थानाध्यक्ष महेश प्रसाद,एसआई धर्मेंद्र कुमार सहित डीआईयू की टीम शामिल थी। रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कांड में शामिल अपराधियो को एक निजी बीएड कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया गया। 

बताया यह भी जा रहा है कि बीते रविवार को रविदास टोला कटौना निवासी पिंटू दास से पिस्टल का भय दिखाकर अपराधियों ने 4600 रुपये लूट लिए थे। जिसकी शिकायत मलयपुर थाने की पुलिस को दी गई थी। जमुई पुलिस की त्वरित कारवाई के बाद लूट में शामिल अपराधी अब पुलिस के गिरफ्त में है। बहरहाल जमुई के नए एसपी चंद्रप्रकाश कड़े तेवर दिखाते हुए ताबड़तोड़ एक्शन में है।

न्यूज़ 4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट