LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

जमुई पुलिस ने कुख्यात अपराधी रतन चौधरी सहित दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, हत्या और रंगदारी सहित दर्ज हैं कई मामले

जमुई पुलिस ने कुख्यात अपराधी रतन चौधरी सहित दो अपराधियों को

JAMUI : जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी रतन चौधरी जिसके ऊपर आर्म्स एक्ट, रंगदारी, और हत्या सहित दर्जनों मामले जमुई सहित नवादा और कई जिले के अलग अलग थानों में दर्ज है। जिसे जमुई पुलिस ने उसके एक साथी के साथ सिकंदरा चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। 

सूत्र की माने तो इस अपराधी ने सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक व्यापारी से डेढ़ लाख की रंगदारी की मांग की थी। जिसकी शिकायत सिकंदरा थाने में की गई थी। जिसके बाद सिकंदरा पुलिस ने इसे सिकंदरा चौक के समीप से अपने एक साथी जिसका नाम बैला बताया जा रहा है सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इस मामले को लेकर जमुई पुलिस गहन छानबीन कर रही है और जल्द ही इस मामले को लेकर जमुई पुलिस प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्ण खुलासा करेगी। फिलहाल यह अपराधी पुलिस कस्टडी में है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट