LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

जमुई डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, ऑफिस से गायब रहने पर सीओ सहित कई अधिकारियों को जारी किया शो-कॉज नोटिस

जमुई डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, ऑफिस से गायब रहने पर सीओ सहित

JAMUI : बीते हफ्ते जमुई डीएम राकेश कुमार ने एक आदेश जारी करते हुए जिले के सभी जिलास्तरीय और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित करने सबंधित पत्र जारी किया था। जिसके बावजूद आज सिकंदरा प्रखंड के अंचलाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी सहित कई अधिकारी सुबह 11 बजे तक अपने ऑफिस से गायब नजर आए। जबकि निर्गत पत्र में साफ साफ लिखा था की सुबह 10.30 से 11.30 तक जनता दरबार आयोजित की जानी है। 

इससे इतर आज सिकंदरा के ज्यादातर पदाधिकारी अपने कार्यालय से गायब नजर आए। जिसकी भनक डीएम राकेश कुमार को लगी। जिसके बाद डीएम राकेश कुमार ने बड़ी कारवाई करते हुए सिकंदरा प्रखंड के अंचलाधिकारी  नेहा रानी, आपूर्ति पदाधिकारी साधना सिंह सहित प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। 

डीएम द्वारा जारी पत्र में कहा गया है की निर्धारित समय पर जनता दरबार लगाने के आदेश के बावजूद कार्यालय से गायब रहना आपके अनुशासनहीनता एवं कार्य के प्रति आपकी लापरवाही को दर्शाता है। इसको लेकर क्यों न आपके ऊपर अनुशासनत्मक कारवाई की जाए। 

साथ ही स्पष्टीकरण संतोषजनक पाए जाने तक 29 जुलाई का वेतन भी रोक दिया गया है। वही डीएम की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप है। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है की डीएम की कार्रवाई की संख्या शाम तक बढ़ने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट