LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

जमुई डीएम व एसपी ने दुर्गा पूजा स्थलों का किया निरीक्षण, असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी, पूजन आयोजकों को दिया खास निर्देश

जमुई डीएम व एसपी ने दुर्गा पूजा स्थलों का किया निरीक्षण, असा

जमुई: जमुई में दुर्गा पूजा और दशहरा को सकुशल संपन्न कराने हेतु शनिवार रात को जमुई डीएम राकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न स्थानों पर बने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और माता रानी के सामने मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूजा पंडाल के आयोजकों को आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही विधि व्यवस्था का भी गंभीरता से जायजा लिया गया। 

जमुई डीएम और  एसपी ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सिकंदरा के नेतुला मंदिर से निरीक्षण की शुरुआत की उसके बाद जमुई शहर के वीर कुंवर सिंह सेवा समिति द्वारा जमुई स्टेडियम में बने भव्य मां दुर्गा पंडाल का निरीक्षण किया. बाद में झाझा शहर में बने दुर्गा पंडाल सहित अन्य कई जगहों पर बने पूजा पंडालों का भ्रमण किया और आयोजकों से बातचीत कर समस्याओं से अवगत हुए। साथी ही मूर्ति विसर्जन तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

जमुई डीएम राकेश कुमार ने आयोजकों से कहा की दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर इस बात का ध्यान रखा जाए कि आवागमन बाधित न हो। वहीं जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सचेत किया। सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट करते हैं तो पुलिस लगातार सोशल मीडिया को हैंडल कर रही है. कोई भी गलत अफवाह पर ध्यान ना दें अगर कहीं किसी तरह की कोई बात होती है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें. सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। 

जमुई शहर के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में वीर कुंवर सिंह पूजा समिति के द्वारा राजस्थान के कैला देवी मंदिर के तर्ज पर बनाए गए पंडाल का भी निरीक्षण किया गया और माता रानी से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान पुजारी शिरोमणि पांडे ने जिलाधिकारी राकेश कुमार और एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को माथे पर तिलक लगाकर प्रसाद ग्रहण कराया। इस दौरान जमुई एसपी डॉक्टर शोर्य सुमन ने कहा कि जिला का एंट्री गेट सिकंदरा है। इसलिए सिकंदरा के मां नेतुला मंदिर से दर्शन की शुरुआत किए हैं इसके बाद जिले भर के दुर्गा पंडालों का दर्शन करेंगे। इस दौरान जिले भर में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

NSIT
Nsmch