LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने नीतीश-तेजस्वी पर लगाया हिंदुओं को बांटने का आरोप,कहा-जाति पर वोट नहीं मिलेगा, जो राम-कृष्ण की बात करेगा, वही राज करेगा

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने नीतीश-तेजस्वी पर लगाया हिंदुओं को

बेतिया- जातीय जनगणना बिहार सरकार अपनी सफलता मान रही है और इसे पूरे देश में करने की मांग उठ रही है. जातीय गणना का विरोध भी कई स्तर पर हो रहा है. धार्मिक जगत से जुड़े लोग भी इसे लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं. जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने भी इसे लेकर कहा था कि जातीय गणना के जरिये वास्तव में हिंदुओं को बांटने की साजिश चल रही है.  बगहा से है जहां रामनगर के अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम में रामकथा वाचन के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य ने बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया है.उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार ने जाति जनगणना कराकर हिंदुओ को बांटने का काम किया है.

चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जाति गणना के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने दोनों को नसीहत देते हुए कहा कि जाति के आधार पर वोट नहीं मिलने वाला है। जो राम और कृष्ण की बात करेगा वही राज करेगा। उन्होंने नीतीश और तेजस्वी पर हिंदुओं को बांटने का आरोप भी लगाया।  

 कथा वाचन के दौरान उन्होनें सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम लेकर जाति जनगणना को अनुचित बताया. जगतगुरु ने कहा कि नीतीश जी औऱ तेजस्वी बाबू को अब कौन समझाए की ऐसा घिनौना काम न करें जिससे हिन्दू बंटे . लिहाजा अब जो काम करेगा वोट उसी को मिलेगा . राम औऱ कृष्ण की जो बात करेगा भारत पर वहीं राज़ करेगा .

 चुनावी साल में एक बड़े धार्मिक वक्ता धर्मगुरु का इस प्रकार प्रवचन के दौरान दिया गया बयान लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है.  बता दें कि रामभद्राचार्य महाराज अपने 9 दिवसीय यात्रा पर चम्पारण के रामनगर मे पहुँचे हैं जहां पहले दिन उनके द्वारा कथा वचन के दौरान बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा गया . जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने जातीय गणना को लेकर कहा कि भगवान राम जाति भेद को नहीं मानते लेकिन बिहार में खुलेआम जातिवाद हो रहा है. जाति के आधार पर नहीं बल्कि काम के आधार पर वोट मिलेगा. उन्होंने इसे हिंदुओं को बांटने की साजिश बताई है. 

NSIT
Nsmch