LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

8 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन ने की शानदार वापसी, मध्य प्रदेश के खिलाफ जड़ दिया शानदार शतक

8 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन ने की शानदार

DESK : टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की है। बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने मध्यप्रदेश के खिलाफ शतक जड़ कर टीम में वापसी की दावेदारी पेश की है। मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में उन्होंने 107 गेंदों पर 114 रन की पारी खेली जिसमें 10 छक्के और 5 चौके शामिल हैं। ईशान जब 92 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उसके बाद उन्होंने लगातार दो छक्के जड़ कर अपना शतक पूरा किया।

ईशान किशन ने बाद के 50 रन 37 गेंदों पर पूरी की

मध्यप्रदेश के खिलाफ झारखंड ने एक समय 108 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। जब ईशान किशन क्रीज पर पहुंचे उस समय उनकी टीम झारखंड 113 रन से पिछड़ रही थी। इसके बाद उन्होंने शतकीय पारी खेलकर झारखंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ईशान ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए 61 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके बाद अगले 50 रन उन्होंने महज 37 गेंदों पर बनाया।

Diarch GO

आठ महीने से टीम से बाहर हैं ईशान किशन

वे पिछले साल के आखिरी महीने में साउथ अफ्रीका दौरे को बीच में ही छोड़ कर ब्रेक पर चले गए थे। इस दौरे में उन्हें टी-20 और टेस्ट टीम में जगह दी गई थी। उन्हें टी-20 के एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। वह वनडे स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। इसके बाद टेस्ट सीरीज में उनका नाम था, लेकिन वे पहले ही भारत लौट गए थे।

उसके बाद इस साल के शुरुआत में BCCI की ओर से आदेश दिए जाने के बाद भी वह झारखंड से रणजी में हिस्सा नहीं लिए। जिस समय रणजी मैच खेले जा रहे थे, ईशान बड़ौदा में पंड्या ब्रदर्स के साथ IPL की तैयारी कर रहे थे।

NSIT
Nsmch