LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

रसोई पर महंगाई की मार, आलू के भाव छुड़ा रहे पसीने ,टमाटर हुआ लाल,प्याज निकालने लगा आंसू , आम आदमी के किचेन से गायब होने लगी हरी सब्जी

रसोई पर महंगाई की मार, आलू के भाव छुड़ा रहे पसीने ,टमाटर हुआ

पटना- बरसात के मौसम में हर साल सब्जी-भाजी  के दामों में तेजी देखी जाती है, लेकिन इस बार भाव  में कुछ ज्यादा ही तेजी देखी जा रही है. आलू के भाव आसमान छू रहे हैं तो  टमाटर के भाव लाल हो गया हैं और प्याज के दाम सुनकर ही आंसू निकालने शुरू  हो जा रहे हैं. सब्जियों के दाम डेढ़ से दो गुना तक महंगे हो चुके है. 

पटना में आलू 40 रुपए प्रति किलो तो टमाटर 80 रुपए प्रति  किलो की दर पर मिल रहा है. प्याज ने तो आंसू हीं निकाल दिए हैं, इसकी खुदरा बिक्री 50 रुपए प्रति किलो की दर से हो रही है.  महीने भर के अंदर ही रसोई का बजट बिगड़ गया है. हरी मिर्च का दाम सुनकर ही पसीना छुटने लगता है. 200 रुपए प्रति किलो की दर से मिर्च मिल रहा है. अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, के भाव आसमान छु रहे हैं. धनिया पत्ता की कीमतें एक महीने  के अंदर 50 रुपये प्रति किलो से सीधे 160 रुपये तक पहुंच गई हैं. 

फूल गोभी की कीमतें 40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. लहसुन की कीमतें 180 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. बीन की फली की कीमतें 60 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 180 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. भिंडी की कीमतें 40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो हो गई हैं.

नींबू के दाम कम हुए हैं. 160 रुपये प्रति किलो से घटकर 120 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. दाम बढ़ने के कारण सब्जी की बिक्री पर भी असर पड़ा है. 

NSIT
Nsmch

बहरहाल बारिश के कारण सब्जियों के दाम और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आमलोगों की थाली से सब्जी गायब होना तय है.