LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में कैसे होती है वोटिंग और मतगणना? जानिए पहली, दूसरी वरीयता

  • Jailer 2 Box Office Collection
  • Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 7 दिन में कमाए

  • Patna News: पटना के पार्कों में गंदगी पर शिवानंद तिवारी ने उठाए सवाल, बोले- मजबूरी समझिए, लोगों को शौचालय की सुविधा दीजिए
  • Patna News: पटना के पार्कों में गंदगी पर शिवानंद तिवारी ने उठाए सवाल, बोले- मजबूरी समझिए, लोगों को

  • Tiger Shroff Firing
  • Tiger Shroff Firing: रणवीर सिंह, आमिर खान और सलमान खान के घर तक पहुंचे थे आरोपी? पुलिस जांच

  • Bihar Salary Scam 3 58 Crore Fraud Exposed HRA Manipulation
  • Bihar Salary Scam: बिहार में वेतन और HRA के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी के खुलासे के बाद

72 घंटे के लिए भारत नेपाल सीमा सील,7 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, इन जिलों के लिए जारी हुआ आदेश

72 घंटे के लिए भारत नेपाल सीमा सील,7 मई को रहेगा सार्वजनिक अ

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के लिए मतदान के 72 घंटे पहले भारत- नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है. 7 मी को तीसरे चरण का चुनाव है. बिहारके पांच लोकसभा क्षेत्र के लिए 7मई को चुनाव है,जिन जिलों में चुनाव है वहां उन जिलों में 7 मई सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. वहीं मतगणना के दिन 24 घंटे के लिए नेपाल सीमा को सील किया जाएगा. नेपाल सीमा पर निगरानी के लिए 13 अतिरिक्त चेक पोस्ट बनाए गए हैं. यहां तैनात पुलिस और एसएसबी के जवान पूरी स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं. मधुबनी जिले के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान होना है. इसे देखते हुए मधुबनी जिले से सटे इंडो-नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है. शनिवार की देर शाम चुनाव से 72 घंटे पूर्व बॉर्डर को सील कर दिया गया है. इंडो-नेपाल बॉर्डर मंगलवार की देर शाम तक सील रहेगा. साथ ही दोनों देश के सुरक्षाबल ज्वाइंट पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं.

एसडीएम बीरेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश के आलोक में 72 घंटे तक बॉर्डर सील रहेगा. अति आवश्यक तथा आवश्यक कार्यों को छोड़कर दोनों देश के पैदल, ट्रेन एवं अन्य किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. 

एसएसबी के जवान भारतीय क्षेत्र में बॉर्डर के एंट्री प्वाइंट पर चौकसी बढ़ा दिए हैं. बता दें कि मधुबनी जिले में करीब 100 किलोमीटर से अधिक की अंतराष्ट्रीय सीमा पड़ती है. जहां झंझारपुर लोकसभा के बाद जिले के दूसरे लोकसभा क्षेत्र मधुबनी में चुनाव के दौरान भी बॉर्डर सील रहेगा.

इंडो-नेपाल बॉर्डर की दोनों ओर 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व इधर से उधर आवाजाही न कर सके. 

NSIT
Nsmch