LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

भारत हिंदू राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर: धर्म संसद में पहुंचे पुरी गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य, कहा - अखंड भारत का सपना पूरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत हिंदू राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर: धर्म संसद में पहुंचे प

SHEOHAR : शिवहर की धरती पर पहली बार विराट हिंदू संत सम्मेलन सह धर्म संसद का आयोजन किया गया इस दौरान मौजूद पुरी गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी महाराज ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र की ओर अवसर होता जा रहा है और इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी मजबूत नेता है जो अखंड भारत का भी सपना पूरा करेंगे। इस दौरान कई जिलों के साधु संतों का हुआ आगमण हुआ था।

संत सम्मेलन सह धर्म संसद के आयोजन में जगन्नाथ पुरी गोवर्धन पीठ शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी महाराज ने कहा कि धर्म के जागृत करने के लिए समाज को जागरूक करें, भगवान की पहचान संत ही करेंगे, तभी प्रभु प्रसन्न होते हैं। पिपराही रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास विराट हिंदू संत सम्मेलन कार्यक्रम आयोजक एवं संरक्षक विराट हिंदू संत सम्मेलन सह महंत श्री राम बालाजी मंदिर देवस्थान ट्रस्ट परभणी महाराष्ट्र के योगी अखिलेश्वर दास भाजपा नेता के द्वारा किया गया। 

जिसमें में शंकराचार्य जगतगुरु अधोक्षजानंद जी महाराज, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी, ददन पहलवान सहित पड़ोसी देश नेपाल ,जनकपुर, सीतामढ़ी ,अयोध्या, वाराणसी, इलाहाबाद, मथुरा, हरिद्वार ऋषिकेश सहित अन्य जगहों से हजारों साधु संतों का आगमन हुआ।कार्यक्रम का संचालन आमिर भूषण के द्वारा किया गया, सम्मेलन में बड़ी संख्या में आम जन भी मौजूद रहे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल,भाजपा , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री राम जानकी मठ मंदिर सहित प्रबुद्ध जन, आस्था से जुड़े हुए लोग आए हुए संत -महात्माओं का प्रवचन सुनकर कृतार्थ हुए।

शंकराचार्य अधोक्षजानंद जी महाराज ने कहां की जो धर्म की रक्षा नहीं कर सकते वह खुद सुरक्षित नहीं है।वे पशु  समान है। संत शंकराचार्य ने कहा कि  धर्म की रक्षा के लिए देश में चार मठों की स्थापना किया गया है, सभी के  पीठाधीश्वर शंकराचार्य है। जो भक्त और श्रद्बा का भाव जागृत कर रहे हैं। उन्होंने कहा भगवान के कृपा से ही मनुष्य का जन्म हुआ है ।अच्छा कर्म करने पर 84 लाख योनि से छुटकारा मिलता है। जन्म मरण जीवात्मा के लिए बहुत ही दुखद है।हमारी संस्कृति हमारा धर्म है। धर्म का आचरण करो।सत्य को कोई नहीं झुठला सकता। धर्म के प्रचार के लिए युवाओं को आगे लाये। सभी संत एवं मठाधीश अपने-अपने क्षेत्र में युवाओं को धर्म के प्रति प्रेरित करें तभी जग का कल्याण होगा।

NSIT
Nsmch

वहीं स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने उपस्थित जन समुदायों को आशीष देते हुए कहा कि संत रैलियों के ग्रंथ नहीं है। एक संत लाखों को प्रभावित करता है। अयोध्या में भगवान श्री राम लला के विराजमान होने पर उन्होंने कहा कि सब प्रभु की लीला है। उनके बगैर कुछ भी नहीं हो सकता। संत महात्माओं को अपील करते हुए कहा कि आप लोग आश्रम से निकले, मोहल्ले में जाइए,युवाओं को बताइए ,मंदिरों से नौजवानों को जोड़े। कई नेताओं ने भी पुरी के शंकराचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया जिसमें जदयू के जिला प्रभारी राणा रणधीर सिंह चौहान भी शामिल रहे। धर्म संसद में ही शिवहर का सांसद कैसा हो योगी अखिलेश्वर दास जैसा होकर नारे से गूंज उठा।कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष चमनपुर मुखिया मुकेश कुमार सिंह के बड़े भाई शिक्षक विजयेश कुमार सिंह उर्फ दिलीप सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

REPORT - MANOJ KUMAR