LATEST NEWS

  • पटना में सघन वाहन चेकिंग अभियान : बिना नंबर प्लेट की नई R15 बाइक जब्त, नियमों की अनदेखी करने वालों को कड़ा संदेश
  • पटना में सघन वाहन चेकिंग अभियान : बिना नंबर प्लेट की नई R15 बाइक जब्त, नियमों की अनदेखी

  • जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे किसानों को पुलिस

  • पटना में बेखौफ चोरों का तांडव : शटर काटकर 40 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख नकद उड़ाए
  • पटना में बेखौफ चोरों का तांडव : शटर काटकर 40 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख नकद उड़ाए

  • Bihar News: भागलपुर में सड़कों की गुणवत्ता की होगी जांच, 27 अक्टूबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश
  • Bihar News: भागलपुर में सड़कों की गुणवत्ता की होगी जांच, 27 अक्टूबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश

  • अनंत सिंह की विस सदस्यता पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान: बोले- 'कार्रवाई जारी है, नोटिस तैयार किया जा रहा है'
  • अनंत सिंह की विस सदस्यता पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान: बोले- 'कार्रवाई जारी है, नोटिस तैयार

बिहार में 25 सीट, केंद्र में 295 सीटों पर इंडी गठबंधन की जीत, पटना में तेजस्वी ने कर दिया वादा

बिहार में 25 सीट, केंद्र में 295 सीटों पर इंडी गठबंधन की जीत

PATNA : लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू होने में अब 12 घंटे से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी प्रत्याशियों की धड़कनों का धड़कना तेज हो गया है। वहीं राजनीतिक दलों ने भी अपनी जीत का गुणा भाग शुरू कर दिया है। जहां एनडीए एक्जीट पोल्स की रिपोर्ट के आधार पर अपनी जीत के दावे कर रही है। वहीं इंडी एलाएंस एक्जिट पोल्स को नकारते हुए जनता के पोल्स पर भरोसा जता रही है। इंडी एलाएंस की तरफ से दावा किया गया है कि इस बार जनता ने हमें 295 सीट दिया है। मोदी जी तीसरी बार सरकार नहीं बनाएंगे। तेजस्वी यादव ने भी महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा कि इस झूठ और जनता विरोधी सरकार को जनता ने नकार दिया है। 

बिहार में 25 सीटों पर जीत का वादा

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हमारा गठबंधन 25 सीटों पर जीतने जा रहा है। यह हमारा वादा है। यह वादा उन जनता के भरोसे पर है, जो 45 और 49 डिग्री तापमान में हमारी सभाओं में आते रहे हैं। नई दिल्ली की बैठक की चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह काफी सार्थक रहा है। उन्होंने कहा जो एक्जिट पोल पर दिखाए जा रहे हैं। वह सिर्फ मोदी जी को खुश करने के लिए है। इन पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।

2020 वाली गलती की जनता देगी जवाब

इस दौरान तेजस्वी ने 2020 विधानसभा चुनाव में हुई गड़बड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार ऐसी कोई गड़बड़ी हुई तो जनता इसका जवाब सरकार को देगी। तेजस्वी ने कहा अगर एक्जिट पोल की रिपोर्ट की मानें तो इस बार बिहार में एनडीए के वोट परसेंट घटे हैं और हमारी बढ़ी है। यह हम सबके लिए अच्छी खबर है।

REPORT - RANJAN SINGH