LATEST NEWS

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

सांसद के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, मिला इतना कैश की गिनने वाली मशीन कर गई फेल, बुलाना पड़ा ट्रक...फिर भी नहीं ले जा पाए...

सांसद के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, मिला इतना कैश की गिनने व

RANCHI : अपने घर में अकूत संपत्ति छिपाकर रखने को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू देश भर में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके घर से इतनी नगदी बरामद की गई है कि इसे देश की सबसे बड़ी छापेमारी कहा जाने लगा है। सूत्रों के मुताबिक, कुल कैश करीब 300 करोड़ रुपए के आसपास है। जबकि राज्यसभा सदस्य चुने जाने के दौरान उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति सिर्फ 34 करोड़ बताई थी।

सांसद के रांची, लोहरदगा और ओडिशा स्थित ठिकानों पर एक साथ की गई छापेमारी में इतना कैश मिला है कि बैंक तक ले जाने के लिए ट्रक की जरूरत पड़ी। बताया गया है कि कैश गिनने वाली मशीन पर भी इतना लोड पड़ा कि उसने काम करना बंद कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 150 करोड़ रुपए कैश की गिनती हो चुकी है और अभी करीब आधा कैश गिनना बाकी है। 

पैसे रखने के लिए कम पड़ गए बैग, बोरियों में रखा
 सूत्रों के मुताबिक, बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के दफ्तरों में 9 अलमारियों में नोट भरे हुए मिले। नकदी को बैंक ले जाने के लिए 157 लाए गए। बैग कम पड़ गए तो बोरियों में भी भरा गया। फिर इन्हें ट्रक में भरकर बैंक ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यह गिनने में लगाई गई एक मशीन तक खराब हो गई। 

तीन दिन लग सकते हैं इन नोटों को गिनने में

30 अलमारियों में भरे इन नोटों को बड़ी मशीनों से गिनने में भी कम से कम तीन दिन लग जायेंगे. नोटों की गिनती के बाद इस व्यापारिक समूह द्वारा नकदी रखने की वैधानिक अधिकार से साथ मिलान करने के बाद अतिरिक्त नकदी को जब्त किया जायेगा। इसके बाद आयकर अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी

NSIT
Nsmch

ओडिशा के सबसे बड़े देसी शराब के कारोबार से जुड़ा है परिवार

आयकर सूत्रों का कहना है कि यह राशि ओडिशा के बोलांगीर से बरामद की गई है, जहां धीरज साहू और उनके परिजनों की शराब कंपनी है। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज साहू परिवार की है। कंपनी का ओडिशा में शराब बनाने का करीब 40 साल पुराना कारोबार है। धीरज साहू के पिता बदलेव साहू थे जिनके नाम पर ग्रुप का नामकरण किया गया है। इसमें धीरज साहू के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। हालांकि, 2018 में धीरज साहू ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 34 करोड़ रुपए ही बताई थी।

बुधवार को हुई थी छापेमारी

बुधवार को आयकर टीम ने बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड और इससे जुड़े परिसरों में छापेमारी की थी। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज, बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड की एक पार्टनरशिप फर्म है। इस ग्रुप के कई कारोबार हैं, जिसमें क्वालिटी बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड (आईएमएफएल बोटलिंग), किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बिवरेज प्राइवेट लिमिटेड (जो आईएमएफल कंपनी की सेल्स एंड मार्केटिंग का काम करती है), बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड आदि शा