यूपी में बिहार और नोएडा एसटीएफ ने सवा दो लाख के इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर, बेगूसराय के कई बड़े अपराधों में था शामिल

यूपी में बिहार और नोएडा एसटीएफ ने सवा दो लाख के इनामी बदमाश

DESK : यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस, एसटीएफ नोएडा और एसटीएफ बिहार की टीम ने बिहार के सवा दो लाख के इनामी बदमाश निलेश राय को मुठभेड़ में मार गिराया। बताया गया कि निलेश राय पिता गोपाल राय मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के गढ़हरा थाना के बरो रामपुर का रहने वाला था और जिले में उसके खिलाफ हत्या लूट के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिसे से बचने के लिए उसने जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाया था।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि बिहार का रहने वाला सवा दो लाख का इनामी बदमाश निलेश राय के यहां छुपा हुआ है। जिसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने बिहार एसटीएफ से संपर्क किया। बदमाश की पुष्टि होने पर एसटीएफ बिहार मंगलवार दोपहर मुजफ्फरनगर पहुंच गई। 

Diarch GO

बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि निलेश राय अपने दो साथियों के साथ बाइक से बुढ़ाना से वाया रतनपुरी होते हुए मुजफ्फरनगर आ रहा है। एसपी देहात आदित्य बंसल, एसटीएफ नोएडा और एसटीएफ बिहार ने रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया। 

इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो सवा दो लाख का इनामी बदमाश निलेश राय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दो साथी फायरिंग करते हुए भाग गए। घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

NSIT
Nsmch

एसपी देहात ने बताया, निलेश के पास 9 एमएम की पिस्टल, 32 बोर की रिवाल्वर और एक तमंचा मिला है। वह बिहार पुलिस से बचने के लिए बुढाना में रह रहा था।

निलेश के खिलाफ बेगूसराय में 16 केस दर्ज, 12 में चार्जशीट

पुलिस के मुताबिक निलेश राय के विरुद्ध बेगूसराय जनपद के फुलवाडिया, बरौनी और नगर थाना में लूट, हत्या और डकैती के 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 12 मुकदमों में पुलिस कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल कर चुकी है।

फरवरी में पुलिस पर फायरिंग कर हुआ था फरार

पुलिस के मुताबिक गत 21 फरवरी को थाना गढहरा क्षेत्र में पुलिस ने जब दबिश डाली थी तो निलेश और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ था। इस वारदात को अंजाम देकर निलेश राय फरार हो गया था।