LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

एकतरफा प्यार में युवक ने खेला खूनी खेल, युवती की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, अगले माह आनेवाली थी बारात

एकतरफा प्यार में युवक ने खेला खूनी खेल, युवती की हत्या कर शव

ARARIA : जिले में एकतरफा प्यार का दर्दनाक अंजाम सामने आया है। यहां एक युवक ने सिर्फ इसलिए युवती की हत्या कर दी और फंदे पर लटका दिया, क्योंकि उसकी शादी  दूसरी जगह तय हो गई थी और अगले माह उसकी बारात आनेवाली थी। मृतका की पहचान संजय पासवान की बेटी गुड़िया कुमारी (18) के रूप में हुई है।

घटना भरगामा प्रखंड क्षेत्र के मनुल्लाहपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 6 की है। परिजनों का कहना है कि 10 जून को उसकी शादी होनी थी। शुक्रवार सुबह हमेशा की तरह टहलने निकली थी। इसी दौरान पड़ोस के ही एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी के दुपट्टे से शव को पेड़ से लटका दिया। पहले भी वो शादी तोड़ने का प्रयास कर चुका था।

Diarch GO

गुड़िया के पिता संजय पासवान के मुताबिक, गुड़िया इंटर की छात्रा थी और उसकी शादी रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा पंचायत में आगामी दस जून को होनी थी। उसकी शादी का कार्ड भी छप चुका था।

की थी शादी तोड़वाने की कोशिश

संजय पासवान ने बताया कि एक महीने पहले उसका फलदान हुआ था। इस बात की जानकारी किशन कुमार को भी थी। इसी बीच किशन ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर उसका रिश्ता भी बिगाड़ने का प्रयास किया था। जिस पर मेरे संबंधी सुभाष पासवान ने हम लोगों को इसकी जानकारी भी दी थी।

NSIT
Nsmch

उन्होंने बताया कि शगुन का कपड़ा फर्नीचर और जरूरत का सामान भी लड़के पक्ष को दे दिया गया था। घर में उसकी शादी की तैयारी शुरू हो चुकी थी, लेकिन गुरुवार रात हुई इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

मामले की जांच शुरू

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया शुरुआती जांच में मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है। मृतका के गले के आगे वाले हिस्से पर रस्सी का गहरा जख्म दिख रहा है। जबकि गले के पीछे वाले हिस्से पर कोई भी निशान मौजूद नहीं है।