LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

भाजपा शासित इस राज्य में सिर्फ 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, प्रदेश के 40 लाख महिलाओं को होगा लाभ

भाजपा शासित इस राज्य में सिर्फ 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलें

DESK : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के 40 लाख लाड़ली बहनों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को सिर्फ 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इससे ऊपर की राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी। यह निर्णय मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

वर्तमान में रसोई गैस सिलेंडर 848 रुपए में मिल रहा है। अब लाड़ली बहनों को 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। बाकी के 398 रुपए की सब्सिडी राज्य सरकार देगी। इससे सरकार पर 160 करोड़ का भार आएगा।

Diarch GO

इससे पहले बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने का निर्णय भी लिया गया। इसके तहत कार्यकर्ताओं का 2 लाख रुपए और सहायिकाओं का एक लाख का बीमा किया जाएगा। ये राशि 62 साल की उम्र होने से पहले निधन होने पर दी जाएगी। दुर्घटना में स्थायी दिव्यांग होने पर 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

कैबिनेट की बैठक के बाद नगरीय विकास और आ‌वास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 97 हजार 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। दोनों बीमा योजनाओं का प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी।

NSIT
Nsmch

ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मियों की मौत पर  एक करोड़ का मुआवजा

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि ईमानदार कर्मचारी, अधिकारी को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया गया है। छिंदवाड़ा के नरेश कुमार शर्मा की ड्यूटी के दौरान जान गंवा चुके हैं। बोलेरो का पीछा करने के बाद उसे रोकने के दौरान उन पर गाड़ी चढ़ा दी गई थी। सरकार ने परिजनों को 10 लाख रुपए दिए थे। अब तय किया गया है कि 90 लाख रुपए और दिए जाएंगे। यह राशि पत्नी और माता-पिता दोनों में बराबर बांटी जाएगी।