LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बिहार में तीसरे चरण के चुनाव में एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच साख बचाए रखने की चुनौती, होगा 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी जनता

बिहार में तीसरे चरण के चुनाव में एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच

पटना- तीसरे चरण में 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला  7 मई यानी कल  होगा. इनमें 51 पुरुष और 3 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं. झंझारपुर में 10, सुपौल में 15, अररिया में 9, मधेपुरा में 8 और खगड़िया में 12 उम्मीदवार मैदान में है. बिहार में 98 लाख 60 हजार 397 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 51 लाख 29 हजार 473 पुरुष तो 47 लाख 30 हजार 602 महिला मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव सात मई को करेंगी.

झंझारपुर में लड़ाई त्रिकोणीय

झंझारपुर में जदयू ने फिर से वर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल को चुनावी रण में उतारा है तो इंडी गठबंधन की ओर से विकासशील इंसान पार्टा ने सुमन कुमार महासेठ ताल ठोक रहे है. वहीं पूर्व विधायक गुलाल यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं ,इससे यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. वहीं गुलाब यादव  लालू यादव की पार्टी से बगावत कर बसपा के टिकट पर मैदान में हैं. गुलाब यादव पहले विधायक रह चुके हैं. उनकी पत्नी विधान पार्षद हैं, जबकि बेटी जिला परिषद की अध्यक्ष हैं. ऐसे में गुलाब यादव के मैदान में आने से महागठबंधन के सुमन कुमार महासेठ की मुश्किलें बढ़ गई हैं. 

सुपौल में जदयू-राजद आमने सामने

सुपौल लोकसभा सीट पर जदयी के लिए सीट बचाने की चुनौती है. जदयू ने दिलेश्वर कामत को टिकट दिया है तो राजद ने सिंहेश्वर से विधायक चंद्रहास चौपाल को मैदान में  उतारा है.सुपौल में भी सियासी लड़ाई भी जातियों समीकरणों के आसपास ही जारी है. 

मधेपुरा में दो यादवों के बीच है लड़ाई

रोम पोप का और मधेपुरा गोप का...तो मधेपुरा में दो यादवों की लड़ाई हैजदयू ने जहां वर्तमान सासंद दिनेश चंद्र यादव पर दांव खेला है तो राजद  ने डॉ. कुमार चंद्रदीप को मैदान में उतारा है. से में एक ओर जहां जदयू को सीट बचाने की चुनौती है तो दूसरी ओर लालू यादव को अपने यादव मतदाताओं पर अपनी पकड़ को परखने में जुटे हैं।

NSIT
Nsmch

खगड़िया में एलजेपीआर और सीपीएम में रण

खगड़िया लोकसभा सीट पर एनडीए की ओर से एलजेपीआर ने राजेश वर्मा ताल ठोक रहे हैं तो इंडी गठबंधन की तरफ से सीपीएम ने संजय कुमार कुशवाहा को मैदान में हैं. खगड़िया लोकसभा सीट पर चिराग पासवान ने राजेश वर्मा को मैदान में उतारा है। ऐसे में राजेश वर्मा पर एनडीए का गढ़ बचाए रखने की चुनौती है तो दूसरी ओर माकपा के संजय कुमार यहां लाल झंडा फहराने की जुगत में जुटे हुए हैं

अररिया में भाजपा राजद आमने सामने

अररिया सीट पर भाजपा की तरफ से वर्तमान सांसद प्रदीप कुमार सिंह मैदान में हैं. राजद ने  शाहनवाज आलम को मैदान में उतारा है.44 फीसदी यादव मतदाताओं वाले अररिया में जीत-हार के बीच अल्पसंख्यक मतदाता बेहद अहम हो जाते हैं। यहां करीब 7.5 लाख अल्पसंख्यक मतदाता हैं। ऐसे में भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को राजद के शाहनवाज आलम से मुकाबला है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 1.37 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। यहां भी लालू यादव को अल्पसंख्यक वोटों पर अपनी पकड़ बनाये रखने की अग्निपरिक्षा  से गुजरना है तो दूसरी ओर भाजपा को यहां अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है.

बहरहाल 7 मई यानी कल जनता पांच लोकसभा क्षेत्रो के 54 प्रत्यासियों के भाग्य का फैसला कर देगी. मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा.