LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

बिहार में चौथे चरण के मतदान में 5 सीटों पर दिग्गजों की किस्मत का फैसला, निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी , बूथों पर लगी लंबी कतार

बिहार में चौथे चरण के मतदान में 5 सीटों पर दिग्गजों की किस्म

पटना- बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए  पांच सीट मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु) ,दरभंगा और उजियारपुर में कुछ हीं देरमें मतदान शुरु हो जाएगा. मतदान शुरु होने से पहले बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है. ईवीएम सभी बूथो पर पहुंच गए हैं.  मौसम सुहावना होने के कारण लोगों को गर्मी से निजात मिला है. 

बिहार लोकसभा चुनाव में चौथे चरण का मतदान 13 मई को मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु) ,दरभंगा और उजियारपुर में सुबह सात बजे से शुरु होगा. मुंगेर, बेगूसराय, और दरभंगा सीट पर इंडी गठबंधन के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी एनडीए  के सांसदों को चुनौती दें रहे हैं.  चौथे चरण में पांच दिग्गज राजनेताओं की साख भी दांव पर है. बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उजियारपुर से केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, मुंगेर से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, दरभंगा से पूर्व मंत्री ललित यादव और उजियारपुर से पूर्व सांसद आलोक मेहता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

Diarch GO

चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में मतदान कुछ हीं देर में सुरु होने वाला है.  इन 5 लोकसभा क्षेत्र में 9583662 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरुषों की संख्या 5049656, महिला मतदाताओं की संख्या 4533813 और ट्रांसजेंडर की संख्या 193 है.