LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

छोटे से नरकटियागंज में पटना से भी ज्यादा चुकाना पड़ता है पार्किंग शुल्क, नगर परिषद के ठेकेदार हो रहे मालामाल, कोई रोक-टोक नहीं

छोटे से नरकटियागंज में पटना से भी ज्यादा चुकाना पड़ता है पार

BETIA : नरकटियागंज नगर परिषद में अब गुंडागर्दी का लाइसेंस भी मिलने लगा है। यहां पार्किंग शुल्क के नाम पर मिले इस लाइसेंस पर नगर परिषद में आने वाले वाहनो से मनमाने ढंग से रुपये वसूली की हो रही है। यह बेईमानी का खेल भी बड़ी ईमानदारी से खेला जा रहा है। यहां बाकायदा नगर परिषद की जारी पर्ची भी देंगे और अगर पैसे देने से इन्कार कर दिया तो वसूली करने वाले मारपीट भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि आकाओं के संरक्षण में यह खेल चल रहा है। जिसके कारणशहर में आने जाने वाले वाहनों क्षेत्र के अंदर खड़े व दौड़ रहे वाहनों पर जबरन शुल्क थोपा जा रहा है। 

सबसे ज्यादा पार्किंग शुल्क

बताया गया कि लंबे समय से वसूली का यह खेल नगर परिषद के आकाओं के संरक्षण में खेला जा रहा है। कोई गाड़ी खड़ी दिखी तो उसका नगर परिषद की पर्ची काट कर वसूली शुरू हो गई। 90 रुपये की पर्ची के बजाय 300 और 500 रुपये के हिसाब से रोजाना शुल्क वसूला जा रहा है। खास बात यह है कि यह सब खेल नगर परिषद की छपी पर्ची से हो रहा है। नगर परिषद के नाम पर छपी इन पर्चियों का इस्तेमाल कर धड़ल्ले से वसूली चल रही है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पार्किंग शुल्क के रूप में इससे ज्यादा पूरे बिहार में कहीं वसूली नहीं की जाती है।

Diarch GO

इन क्षेत्र में खासे सक्रिय

 आमतौर पर यह वसूली नगर के इंट्री और एग्जिट क्षेत्र के  बाजार में चल रहीं हैं। हैरानी की बात ये भी हैं की टेंडर के छः माह बाद भी चौक चौराहा पर वसूली का कोई मूल्य तालिका नही लगाया हैं। आलम यह है कि जो भी पर्ची कटाने से इंकार करता है। उस पर दबाव बनाया जाता है और सुविधा शुल्क न देने पर मारपीट भी हो जाती है।