LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

सीतामढ़ी में प्रेमी जोड़े के भागने की घर वालों को लगी भनक, प्रेमी का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

सीतामढ़ी में प्रेमी जोड़े के भागने की घर वालों को लगी भनक, प्र

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पहले एक प्रेमी प्रेमिका ने घर से भागकर शादी की प्लान बनाई। लेकिन इसकी भनक प्रेमिका के पिता को लग गई। लड़की के पिता द्वारा लगातार लड़के को धमकाया जा रहा था। वहीं अब प्रेमी का शव फंदे से झूलता मिला है। लड़के के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

दरअसल, पूरा मामला सीतामढ़ी के बेला क्षेत्र के सिरसिया बाजार गांव का है। यहां रहने वाले अताबुल अंसारी के पुत्र साजिद अंसारी (20) की मौत प्रेम प्रसंग के चलते हो गई है। मृतक साजिद अंसारी की मां नसीमा खातून के बयान पर बेला थाने में एफआईआर की गई है। इसमें साजिद की प्रेमिका, उसके पिता व माता को आरोपित किया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को साजिद की लाश फंदे से लटकती मिली। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

साजिद की मां ने एफआईआर में बताया है कि साजिद का बीते दो सालों से गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच करीब एक माह पहले साजिद सिलाई करने के लिए लुधियाना चला गया। मगर कुछ दिन पहले साजिद की प्रेमिका ने शादी करने का प्लान बनाया। प्रेमिका ने फोन कर साजिद से कहा कि हम दोनों घर से भाग कर शादी कर लेंगे। इसलिए प्रेमिका के बुलाने पर साजिद लुधियाना से आकर सीतामढ़ी में रहने लगा।

मगर इस बीच प्रेमिका के पिता ने साजिद को फोन करके धमकी देना शुरू कर दिया। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि अगर अपनी मां और बहन की इज्जत की सलामती चाहते हो तो अपने घर जाओ। साजिद के घर आने के बाद उसकी प्रेमिका के पिता ने उसके घर के कई चक्कर लगाए। उसने डराने-धमकाने का सिलसिला जारी रखा। वहीं सोमवार की रात सभी परिवार वाले खाना खा कर सो गए। वहीं सुबह साजिद का शव उसके कमरे में पंदे से लटकती मिली। परिजनों का कहना है कि घर का दरवाजा खुला था और साजिद के कमरे का दरवाजा बाहर से मफलर से बंधा हुई था। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch