LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

सीतामढ़ी में दंपती ने की एक दूसरे की हत्या, पहले पति ने किया गर्दन पर हमला, फिर घायल पत्नी ने पति पर किया वार

सीतामढ़ी में दंपती ने की एक दूसरे की हत्या, पहले पति ने किया

SITAMADHI : सीतामढ़ी से पति-पत्नी की हत्या की खबर सामने आई है। उनकी हत्या किसी तीसरे ने नहीं, बल्कि खुद एक दूसरे को धारधार हथियार से वार कर किया है। दोनों की मौत की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक दंपती की पहचान मैनेजर राय और उनकी पत्नी चंद्रकला देवी के रूप में की है।

मामला सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर भाउर पंचायत का है। मृतका चंद्रकला देवी मुजफ्फरपुर जिले के गाय घाट थाना क्षेत्र के रदौर गांव की है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। आज यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे की जान ले ली। 

पहले पति ने किया हमला, फिर घायल पत्नी के किया वार

जानकारी के मुताबिक आज भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसी क्रम में पहले पति ने तेज हथियार से अपनी पत्नी चंद्रकला देवी की गर्दन पर वार कर दिया फिर पत्नी ने अपने पति मेनेजर रॉय के पेट में तेज धारदार चाकू घोंप दिया जिससे पति की आंत बाहर निकल आई। पत्नी की मौत पहले ही घटनास्थल पर हो गई जबकि पति की मौत इलाज के दौरान एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में हुई।

सरपंच ने की समझौता कराने की कोशिश

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लड़ाई को लेकर समझौता करने के लिए पंचायत भी बुलाई गई थी। खुद सरपंच ने दोनों के बीच अनबन को दूर करने के लिए पंचायत की बैठक बुलाई थी। इसके बावजूद भी दोनों की लड़ाई खत्म नहीं हुई और आज इस रिश्ते का दर्दनाक अंत हो गया। 

NSIT
Nsmch

मौके पर बोखरा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया वहीं, पति के शव के आने का इंतजार किया जा रहा है।