LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

सीतामढ़ी में राजद प्रत्याशी ने चुनाव से एक दिन पहले खेला ट्रंप कार्ड, एनडीए प्रत्याशी पर लगाया अपराधी और भूमाफिया को सरंक्षण देने का आरोप

सीतामढ़ी में राजद प्रत्याशी ने चुनाव से एक दिन पहले खेला ट्रं

SITAMARHI : लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजद प्रत्याशी डॉ. अर्जुन राय ने अपना ट्रंप कार्ड खेल दिया है। शहर के शंकर चौक स्थित सीआरटी पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में बिहार विधान परिषद के सभापति सह एनडीए समर्थित जदयू देवेश चंद्र ठाकुर पर अपराधियों और भूमाफियाओं के साथ साठगांठ और संरक्षण देने का आरोप लगाया है। 

आईएनडीआईए समर्थित राजद प्रत्यासी ने तीन फोटो ग्राफ को मीडिया को दिखाते हुए कहा की एक फोटो ग्राफ में सभापति सह जदयू प्रत्याशी के साथ नजर आने वाले व्यक्ति भूमाफिया है तो वही दूसरी फोटो में नजर आने वाले व्यक्ति पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है। जिनके बदौलत एनडीए प्रत्यासी चुनाव जीतना चाहते है। 

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की चुनाव के बाद जदयू प्रत्याशी इसी अपराधी और भूमाफियाओं के भरोसे जनता को छोड़ महाराष्ट्र चले जायेंगे। उन्होंने कहा की पहले एनडीए प्रत्यासी ने उन्हे कऊआ कहा था, और अब अनपढ़ कहा है। लेकिन वो नही जानते की वो पीएचडी किए हुए है तभी उनके नाम के आगे डॉक्टर लगा हुआ है। 

उन्होंने कहा की जदयू प्रत्यासी कहते है की वो जातिवाद नही करते है, लेकिन उनका जातिवाद जगजाहिर है। उन्होंने बिहार विधान परिषद के अधिवक्ता पैनल की नियुक्ति में सिर्फ अपने जाति के अधिवक्ताओं को शामिल किया है।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट