LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

सीतामढ़ी में ऑटों से खींचकर बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

सीतामढ़ी में ऑटों से खींचकर बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर

SITAMARHI : चलती ऑटो से उतार कर बदमाशो ने युवक को मारपीट करने के बाद गोली मार हत्या कर दिया। घटना जिले के भुतही थाना क्षेत्र के बेला-फतेहपुर के बीच एनएच 77 से सटे खेत की बताई जा रही है। जहां अज्ञात बदमाशों ने एक 25 वर्षीय युवक को ऑटो से खींचकर गोली व धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना दोपहर  करीब 2 बजे करीब की हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक जिस ऑटो में सवार था। उसके बगल में एक महिला एक बच्चे को लेकर साथ बैठी थीं। वंही उसी ऑटो में दो अज्ञात बदमाश भी अपना मुंह छिपाकर बैठे थे। घटना के दौरान उस ऑटो में ड्राइवर समेत कुल सात लोग बैठें थे। वही कुछ लोगों ने बताया कि सभी सीतामढ़ी में ही सवार हुए थे। 

घटना से पूर्व दो बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने ऑटो को ओवरटेक किया। जहां युवक बाइक सवार बदमाशों को देख डरकर युवक खेत की ओर भागा। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछाकर तीन से चार राउंड गोली चलाई । इसके बाद धारदार हथियार से वॉर कर जख्मी कर  सरबर पुर गाँव की ओर भाग निकले। गोली की आवाज सुन लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। 

जिसके बाद सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा जख्मी युवक को सीतामढ़ी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि युवक के नाक व गर्दन पर वार किया गया है। जबकि घटना स्थल पर तीन खोखा गिरा हुआ मिला है। थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट