LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

शिवहर में वैश्य और कुशवाहा समाज के लोगों ने एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद को दही और लड्डू से तौला, जीत का दिया आशीर्वाद

शिवहर में वैश्य और कुशवाहा समाज के लोगों ने एनडीए उम्मीदवार

SHEOHAR : लोकसभा चुनाव का प्रचार दिनों दिन परवान चढ़ता जा रहा है. जहां दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं से संपर्क कर अपने पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आ रहे हैं. वहीं अब ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सभाओं के आयोजन में लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. 

शिवहर से एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद को आज रीगा विधानसभा के सोनुउल गांव में वैश्य समाज की ओर से लड्डू से तोला गया. वही कोढ़िया राय में कुशवाहा समाज की ओर से दही से तौल कर विजय का आशीर्वाद दिया गया. लोगों ने बताया की किसी भी शुभ कार्य में दही और लड्डू का अपना महत्व है. इसलिए पूर्व सांसद लवली आनंद को दही और लड्डू से तोला गया है. 

इस दौरान एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद ने कहा की यहां के लोगों ने जो आशीर्वाद दिया है. उसे सूद समेत विकास कर वापस करूंगी. इसलिए अब एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को के पक्ष में मतदान कर उन्हें मौका दें. ताकि वह क्षेत्र का विकास करवा सके. क्षेत्र से आए लोगों से जदयू के समर्थन में मतदान करने की अपील की.  

कहा कि अबकी बार हैट्रिक लगानी है और फिर मोदी सरकार 400 पार पूरा करना है. वही NDA उम्मीदवार के समर्थन में जदयू के जिला प्रभारी राणा रणधीर सिंह के नेतृत्व में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बेलसंड के कई गावों का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने के लिए लवली आनंद को वोट करने की अपील की.

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट