LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

समस्तीपुर में बारात लेकर युवक ने होनेवाली दुल्हन की जगह साली संग लिए सात फेरे, जानें कहां थी दुल्हन

समस्तीपुर में बारात लेकर युवक ने होनेवाली दुल्हन की जगह साली

SAMASTIPUR > कई फिल्मों में शादी वाले दिन ही दुल्हन के फरार होने पर समाज में अपनी इज्जत बचाने के लिए पिता अपनी छोटी बेटी की शादी होनेवाले दूल्हे से करवा देता है। समस्तीपुर में यह फिल्मी कहानी सच में घटित हुई है। यहां समस्तीपुर में बारात लेकर आए एक युवक को अपनी होनेवाली दुल्हन की जगह साली संग सात फेरे लेने पड़े। इस दौरान पूरी रात दुल्हन घर से गायब रही और अगली सुबह वापस पुलिस ने उसे खोज निकाला।

जानकारी के अनुसार रोसड़ा थाना क्षेत्र के पाबड़ा गांव से बारात विभूतिपुर थाना क्षेत्र में आई थी। लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी. उधर लड़का भी पूरी तैयारी के साथ शादी के लिए पहुंचा था, लेकिन जैसे ही बारात पहुंचने की जानकारी मिली कि लड़की गांव के ही अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। बताया गया कि दुल्हन शौच के बहाने घर से निकलकर पीछे स्थित बगीचा में चली गई. वहां उसका प्रेमी पहले से इंतजार कर रहा था। अपनी पसंद के लड़के से शादी करने के लिए वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.  दुल्हन के भागने की जानकारी जैसे ही लड़की वालों को हुई तो हड़कंप मच गया। 

Diarch GO

जैसे ही इसकी जानकारी मिली कि लड़की गायब है तो पहले परिजनों ने लड़की की तलाश की, नहीं मिलने पर लड़की वालों ने उन्होंने इज्जत बचाने के लिए नया तरीका निकाल लिया और घटना की सच्चाई लड़केवालों को बता दी। जिसके बाद  दुल्हन की छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया और उसी से लड़के की शादी कराई गई

बिहार के समस्तीपुर में दूल्हे जब बारात लेकर ससुराल पहुंचा तो पता चला कि दुल्हन गायब है. दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार होने की सूचना के बाद इज्जत बचाने के लिए दोनों परिवारों ने मिलकर दूल्हे की शादी दूल्हन की छोटी बहन के साथ करवा दी. शादी की अगली सुबह पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर लिया. उसने अपने प्रेमी पर किडनैप करने का आरोप लगाया है।

NSIT
Nsmch

दुल्हन ने कहा - प्रेमी ने किया किडनैप

दुल्हन का कहना है कि शौच करने गई तो मनीष अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और उसे जबरन उठा ले गया। वो विभूतिपुर से अपनी मौसी के यहां दलसिंहसराय गया, जहां उसके साथ और भी कई लोग थे। इसमें से दो-तीन को वह जानती हैं। मनीष स्कॉर्पियो से आया था। उसके साथ मारपीट भी की गई। वह वापस लौटना नहीं चाह रही थी लेकिन मनीष उसे जबरन वापस गांव पहुंचा कर भाग गया।

दूल्हा और दुल्हन को विदा करने के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है। उसका कहना है प्रेमी मनीष ने उसे अगवा कर लिया था.पूरी रात उसे बंधक बना कर रखा गया। सुबह मनीष और उसके दोस्त पुलिस आते देख उसे छोड़कर भाग गये. हालांकि घर वाले उसकी बात मानने को तैयार नहीं हैं. लड़की के बयान पर मनीष और दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।