LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

पटना -गया रेलखंड में असमाजिक तत्वों ने पहले वैक्यूम कर पहले एक्सप्रेस ट्रेन रुकवाई, गड़बड़ी ठीक करने उतरे लोको पायलट का सिर फोड़ा

पटना -गया रेलखंड में असमाजिक तत्वों ने पहले वैक्यूम कर पहले

JAHANABAD : पटना गया रेलखंड में  नदौल स्टेशन पर बीती रात पटना सिंगरौली पलामू एक्स्प्रेस पर पथराव की खबर सामने आई है। इस पथराव में लोकों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पथराव  की घटना के बाद लगभग एक घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। जिसके कारण यात्रियों में भी हड़कंप मचा रहा।

जानकारी के अनुसार पटना गया के बीच शाम को जानेवाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 03211 को किसी कारण कैंसिल किया गया था। जिसके कारण उस ट्रेन के सारे यात्री पटना सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार हो गए। इसमें वह यात्री भी थे, जहां ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है। नदौल भी इनमें शामिल है। 

Goal 2026

ऐसे में ट्रेन जैसे ही नदौल स्टेशन पहुंची। सभी पैसेंजर ने नदौल स्टेशन के पास उतरने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन का वैक्यूम काटा और ट्रेन से उतरने लगे। वहीं लोको पायलट आशीष रंजन सिंह वैक्यूम एसपी को ठीक करने के लिए नीचे उतरे थे, तभी कुछ सामाजिक तत्वों ने उन पर पथराव कर दिया। पायलट का सिर फट गया। 

घटना के बाद असिस्टेंट लोको पायलट आशीष रंजन का पास के अस्पताल में इलाज कराया गया. इस दौरान नदौल स्टेशन के पास पलामू-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन घंटों खड़ी रही है. लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा कि गुस्साए ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर आरपीएफ पहुंच गई. घायल असिस्टेंट चालक का प्राथमिक उपचार कराया गया और फिर परिचालन शुरू हुआ. हालांकि इस घटना में ट्रेन में किसी यात्री को क्षति नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch

आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन यादव ने बताया कि पटना से खुलने वाली पलामू सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन में अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया था. इसमें ट्रेन के उपचालक आशीष रंजन घायल हो गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम पहुंची. फर्स्ट एड के बाद ट्रेन का सुरक्षित परिचालन को शुरू कराया गया।