LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

जहानाबाद में मामा की शादी में आए किशोर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौक पर हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जहानाबाद में मामा की शादी में आए किशोर को तेज रफ्तार कार ने

JAHANABAD : पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के काफरपुर गांव के समीप एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिज़ायर कार ने एक किशोर को कुचल दिया। जिससे किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । मृतक आरा जिले के मस्जिद टोला निवासी 7 वर्षीय श्याम कुमार बताया जाता है जो काफरपुर गांव में अपने मामू के शादी को लेकर आया हुआ था। 

जानकारी के अनुसार काफरपुर  गांव निवासी गोरेलाल चौहान के पुत्र वीरेंद्र चौहान का शादी 9 जुलाई को होना है। वहीं उनके नाती आरा मस्जिद टोला निवासी शाम शादी को लेकर आया हुआ था। जो किसी काम को लेकर सड़क पर गया था। वहीं गया की तरफ से आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार ने अनियंत्रित होकर एक बकरी (मवेशी) को कुचलते हुए किशोर को भी कुचल दिया ।जिससे किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 

Goal 2026

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना गया राष्ट्रीय मार्ग को घंटो जाम रखा एवं चालक एवं कार को बंधक बना लिया। घटना की सूचना पर पहुंची उमता धरनई थाना की पुलिस ने लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मनाने का नाम नहीं ले रहे थे। वही लोगों की आक्रोश देख थाने की पुलिस ने वरीय अधिकारियों को सूचना दिया।

वही घटना की सूचना पर प्रखंड के सभी थाने की पुलिस के साथ मखदुमपुर बीडीओ प्रभाकर सिंह, अंचलाधिकारी रंजीत कुमार उपाध्याय , जदयू नेता मनोज चन्द्रवँशी घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया और सड़क जाम हटवा यातायात बहाल कराया । 

NSIT
Nsmch

इस बाबत थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है एवं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल वाहन एवं चालक को भी पुलिस हिरासत में लिया है।

जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट