LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

जमुई में विवादित जमीन पर काम करने से मना करने पर दबंगों ने चार लोगों को मारकर किया घायल, पटना रेफर जांच में जुटी पुलिस

   जमुई  में विवादित जमीन पर काम करने से मना करने पर दबंगों

JAMUI : जिले के टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया है। जिसके बाद घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई, फिर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया हैं। रेफर होने वालों में गंगदेव सिंह और उनके पुत्र हीरा सिंह शामिल हैं जबकि बहु रूमा देवी और पौत्र सुजल कुमार सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 

घायल रूमा देवी ने बताया कि  साढ़े तीन डिसमिल उनका निजी जमीन पूर्वजों के समय से ही है जिस पर पुराना घर भी बना हुआ है, पुराना घर जर्जर होने की वजह से सभी परिवार 10 वर्षों से नए घर में रह रहे हैं। 2015 से निरंजन विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों द्वारा घर पर कब्जा किया जाने लगा। जिसको लेकर न्यायालय में केस भी चल रहा है। अब केस अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। गवाही भी शुरू हो चुकी है। कुछ माह में फैसला भी होने की संभावना है। इसके बावजूद निरंजन विश्वकर्मा व धीरज विश्वकर्मा द्वारा मजदूर से घर के छत को तोड़वाने लगा। 

जब विवादित जमीन पर काम करने से मना किया गया तो सन्नी विश्वकर्मा, धीरज विश्वकर्मा,  अरविंद विश्वकर्मा, जयहिंद विश्वकर्मा, निरंजन विश्वकर्मा, सदानंद विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा सहित अन्य महिलाओं द्वारा प्लानिंग के तहत लाठी, डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया जिससे चार लोग घायल हो गए। मामले में टाउन थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

न्यूज़ 4 नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट