LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

बक्सर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बक्सर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी, अस

BUXAR : बक्सर में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की सारिमपुर गाँव में सामने आया है। जहाँ बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। आनन फानन में परिजनों तथा ग्रामीणों ने युवक को गोलंबर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। 

हालांकि युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर के उसे अन्यत्र रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक को गोली उसके सर में ललाट के पास लगी है। वहीँ इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर औधोगिक थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के अलावे सदर डीएसपी धीरज कुमार तथा अन्य पुलिस अधिकारी जाँच के लिए पहुँच गए। घटना साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। 

इस सम्बंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष ने कहा कि गोलीबारी की घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसमें सारिमपुर गाँव का रहनेवाला सोनू साह उर्फ मझरा(उम्र 20 वर्ष) को अज्ञात के द्वारा उसके घर के पास गोली मारी गई है। घायल ऑटो रिक्शा चालक बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी संदिग्ध को पकड़ा नहीं गया है। जांच के बाद अपराधी जरूर पकड़ लिए जाएंगे।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट