LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

बिहार में कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का टॉर्चर, तपती गर्मी के बीच इन जिलों में बरसेगी राहत की फुहार , जानें अपने जिले के मौसम का हाल

बिहार में कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का टॉर्चर, तपती गर्मी के

पटना- बिहार में तापमान का पारा लगातार चढ़ रहा है. दिन में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को रात में भी चैन नहीं मिल रही है. उमस से लोग बेहाल हैं. राजधानी पटना में दिन में गर्मी ने लोगों को सताया तो शाम में पूरवा हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी युक्त हवा मध्य भारत की ओर आ रही है. 

उत्तरी पहाड़ों पर एक पश्चिम विक्षोभ की भी बात मौसम विभाग कर रहा है. इस कारण नमी वाली हवाओं का प्रवाह है. ऐसे में अगर नमी ऊपर की ओर चढ़ेगी तो आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. विभाग के अनुसार धरती की तरफ आने वाली धूप में गर्माहट कम रहेगी. इन कारणों से आने वाले दो दिनों तक तापमान नियंत्रण में रहेगा.बार-बार पश्चिमी विक्षोभ के आने से अधिकतम तापमान भी नहीं बढ़ रहा है. 16 और 17 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार  दक्षिण बिहार के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी होने की संभावना है.

Goal 2026

वहीं मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में गर्म हवा तलने की संभावना है. सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल और अररिया के कुछ हिस्सों में तापमान का पारा चढ़ सकता है. वहीं सोमवार को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हवा गति भी मध्यम हीं रहेगी. 

सूबे का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से. से 39 डिग्री से. के बीच और न्यूनतम तापमान 22डिग्री से.  से 27 डिग्री से.  के बीच रहने की संभावना है.वहीं गर्म हवा चलने से लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी. 

NSIT
Nsmch

पिछले कई दिनों से पूरे बिहार में आंशिक बादल और कहीं-कहीं बारिश जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. तापमान भी नियंत्रण में है. लेकिन गर्मी से लोग त्रस्त हैं. दिन में उमस के साथ गर्म हवा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. आने वाले दो दिनों ताक मौसम का यही हाल रहेगा. दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है.